AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ICU का सपना हुआ पूरा, सदर अस्पताल में नवनिर्मित वार्ड का हुआ विधिवत उद्घाटन

गिरिडीह : गिरिडीह सदर अस्पताल में वेंटिलेटर व आइसीयू वार्ड का सपना सोमवार को साकार हो गया। अस्पताल में 4 बेड के नवनिर्मित वार्ड का विधिवत उद्घाटन विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिन्हा, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला के हाथों फीता काटकर किया गया। इस


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : गिरिडीह सदर अस्पताल में वेंटिलेटर व आइसीयू वार्ड का सपना सोमवार को साकार हो गया। अस्पताल में 4 बेड के नवनिर्मित वार्ड का विधिवत उद्घाटन विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिन्हा, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला के हाथों फीता काटकर किया गया। इस मौके पर उद्योगपति गुणवंत सिंह, संजय कुमार सिंह, प्रमोद कुमार समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

सामूहिक प्रयास से सपना हुआ साकार

 

विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बड़े समय से आइसीयू की मांग थी। जो कि आज पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि बेहतरीन सुविधा का बेहतरीन तरीके से संचालन होकर जनता को सुविधा मिले यही कामना है।

जिलेवासियों के लिए बड़ा तोहफा

 

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि यह जिलेवासियों के लिए एक बड़ा तोहफा है। उपायुक्त ने विधायक, चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, सिविल सर्जन व दानवीरों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। कहा कि सुविधा का बेहतरीन तरीके से संचालन हो इसका ख्याल रखा जाए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ICU की कमी हुई आज पूरी

सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी के सहयोग से आज ICU की कमी पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर व्यवस्था शुरू हो गई है। कहा कि उम्मीद करता हूँ कि कोविड-19 के मरीज को यहां आने की आवश्यकता न पड़े। बिना यहां आए ही मरीज ठीक हो जाए। कहा कि महामारी के बाद जनरल मरीजों को सुविधा मिलने लगेगी।

इनका रहा सहयोग

आइसीयू के निर्माण में निरंजन राय, अरविंद रजगढ़िया, गुणवंत सिंह, अमरजीत सिंह सलूजा, मोहन साव, संदीप सरावगी, संजय कुमार सिंह, अभिषेक कानोडिया, माइका एक्सपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी, चंदन कुमार बगेड़िया, निर्मल झुनझुनवाला, प्रमोद कुमार, अनिल अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories