TOP BANNER
Sponsored

हत्या आरोपी पति गिरफ्तार, संदेहास्पद स्थिति में फंदे से झूलता मिला था शव

हिरोडीह : थाना क्षेत्र के ग्राम शाली बदडीहा में संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए। मुख्य आरोपी पति सतीश कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।   इस बाबत थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय ने बताया कि संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता उषा का शव

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 8, 2021 Apr 8 56 Views
Share

हिरोडीह : थाना क्षेत्र के ग्राम शाली बदडीहा में संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए। मुख्य आरोपी पति सतीश कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

 

इस बाबत थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय ने बताया कि संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता उषा का शव फंदे से झूलता पाया गया था। वहीं मृतका की मां ने लिखित आवेदन देकर दामाद समेत अन्य ससुराल वालों पर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर थाने में कांड संख्या 26/21 दर्ज कर इसकी जांच की जा रही थी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर चेन्नई भेजा था। मगर आरोपी सतीश कुमार वर्मा वहां से भागकर गिरिडीह आ गया था।

इसी दौरान बुधवार की देर रात छापेमारी कर पुलिस ने उसे नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा स्थित जीनियस कंप्यूटर से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories