TOP BANNER
Sponsored

आज 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिवार? जानें आपका कैसा रहेगा दिन

आज शनिवार का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना गया है, वहीं कुंडली में इसे दुःख का कारक माना गया है। इनका रंग काला व रत्न नीलाम है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनिदेव हैं। इनके अलावा इस दिन शनि को संचलित करने वाली देवी माता काली और हनुमान जी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 6, 2021 Feb 6 17 Views
Share

आज शनिवार का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना गया है, वहीं कुंडली में इसे दुःख का कारक माना गया है। इनका रंग काला व रत्न नीलाम है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनिदेव हैं। इनके अलावा इस दिन शनि को संचलित करने वाली देवी माता काली और हनुमान जी की पूजा का भी विधान है।

1. मेष राशि
मन में बुरे विचारों को न आने दें । स्वयं पर नियंत्रण रखें । नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं । पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रो के साथ समय व्यतीत होगा। भविष्य के प्रति चिंतित होंगे ।

2. वृषभ राशि
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे । अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यो में धन लगेगा।

MIDDLE
Sponsored

3. मिथुन राशि
स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे । मन में कई विचार आएंगे । व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जायगे। यात्रा संभव।

4. कर्क राशि
विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है । कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है । अपनी संतान से विवाद हो सकता है । आजीविका को ले कर आप चिंतित रहेंगे ।

5. सिंह राशि
अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुक्सान होगा। सुख सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे । अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे है ।

MIDDLE
Sponsored

6. कन्या राशि
मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे । अपनों से संबंधो में मजबूती आएगी । आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। राजीनति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे ।

7. तुला राशि
किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेगे। मन की बात अपनों को बता दें रास्ता मिल जायगा।

8. वृश्चिक राशि
स्वयं पर काबू रखें । व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है । उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी । जरूरत से ज्यदा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखे। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते है ।

9. धनु राशि
समय के साथ स्वयं को भी बदलें । भूमि संबंधी विवाद के चलते चिंता रहेगी। अपने व्यवहार में नम्रता लाए। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे ।

10. मक़र राशि
अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे । निजी जीवन में दूसरो को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे ।

11. कुम्भ राशि
व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। भवन परिवर्तन के योग है । संतान के विवाह सम्बंधित समस्या से परेशानरहेंगे । वाहन का प्रयोग सावधानी से करें ।

12. मीन राशि
आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है । अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता हे। परिजनो की सहायता करनी होगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories