TOP BANNER
Sponsored

सोनार टोला में घर घर हुआ गहन स्वास्थ्य सर्वे

गावां : गावां प्रखंड में गहन स्वास्थ्य सर्वे का कार्य तेज गति से चल रहा है। प्रखंड के एक तिहाई में गहन स्वास्थ्य सर्वे का कार्य अंतिम चरण में है। इसी कड़ी में गुरुवार को गावां के सोनार टोला में बारिश के बावजूद घर-घर में सेविका और पोषण सखी द्वारा सर्दी, खांसी व बुखार से

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 27, 2021 May 27 55 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड में गहन स्वास्थ्य सर्वे का कार्य तेज गति से चल रहा है। प्रखंड के एक तिहाई में गहन स्वास्थ्य सर्वे का कार्य अंतिम चरण में है। इसी कड़ी में गुरुवार को गावां के सोनार टोला में बारिश के बावजूद घर-घर में सेविका और पोषण सखी द्वारा सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित एवं सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखने वाले महिला पुरूष व बच्चों को चिन्हित किया गया। जिनका अगले दिनों स्वास्थ्य व कोरोना जांच किया जायेगा। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें नजदीकी स्कूलों में आइसोलेट किया जायेगा। सर्वे के दौरान महिला और युवाओं को वैक्सीन के प्रति जागरूक भी किया गया। ताकि वैक्सीनेशन की संख्या में बढ़ोतरी हो। क्योंकि गावां प्रखंड वैक्सीनेशन के मामले में काफी पीछे है।

मौके पर ज्योति देवी, सरिता सोनी, अन्नू देवी एवं नुसरत परवीन समेत कई उपस्थित थीं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories