TOP BANNER
Sponsored

वैक्सीन को लेकर जागरूक कर रही है चंपा

गावां : डायना अवार्ड विजेता चम्पा कुमारी की अगुवाई में कोविड जांच, टीकाकरण एवं कोरोना से बचाव हेतु बाल मित्र ग्रामों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। तारापुर बाल पंचायत की सचिव बबिता कुमारी द्वारा 25 मई को टीकाकरण हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अभियान की शुरूआत की गई थी। बता दें कि वैश्विक महामारी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 27, 2021 May 27 50 Views
Share

गावां : डायना अवार्ड विजेता चम्पा कुमारी की अगुवाई में कोविड जांच, टीकाकरण एवं कोरोना से बचाव हेतु बाल मित्र ग्रामों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। तारापुर बाल पंचायत की सचिव बबिता कुमारी द्वारा 25 मई को टीकाकरण हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अभियान की शुरूआत की गई थी।
बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना के इस संकटकाल में बाल मित्र ग्राम के बच्चे 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को टीकाकरण हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में मदद कर रहे हैं। बाल मित्र ग्राम के बच्चे डोर टू डोर अभियान के माध्यम से ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें टीकाकरण हेतू प्रेरित भी कर रहे हैं एवं 18 से 44 साल की उम्र के लोगों को ऑन लाइन टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन हेतु आग्रह भी कर रहे हैं। बाल पंचायत के बच्चे कोरोना के टीकाकरण को लेकर फैली अफवाहों को दूर करने और कोविड जांच हेतु भी ग्रामीणों को समझा रहे हैं। कुल सात बाल मित्र ग्रामों में बाल पंचायत के बच्चों ने 63 लोगों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और 42 लोगों की कोविड जांच में मदद किया है, बाल पंचायत के बच्चों ने कहा की हमारी यह पहल जारी रहेगी।

डायना अवार्ड विजेता चम्पा कुमारी ने बताया कि टीकाकरण को लेकर लोगों के मन में कई तरह के अफवाह है, जिसे हम लोग दूर करने में सफल भी हो रहे हैं। हम बच्चों ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के दूरदृष्टि और विश्वव्यापी सोच से यहीं सीखा है कि संकटकाल में लोगों की सेवा करना चाहिए।
तारापुर बाल पंचायत की सचिव बबिता कुमारीं ने बताया की हम बाल पंचायत के प्रतिनिधि अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन कर रहे हैं। कोविड की जांच, टीकाकरण और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में बाल मित्र ग्राम जमडार और तारापुर बाल पंचायत के बच्चों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय है।
सहायक परियोजना पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन गावां की पूरी टीम कोविड जागरुकता अभियान, टीकाकरण, टीकाकरण हेतु रजिस्ट्रेशन, प्रवासी मजदूरों की कोविड जांच सहित सभी प्रमुख मुद्दों पर स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर निरन्तर सहयोग कर रही है।
टीकाकरण अभियान में ग्राम पंचायतों के मुखिया, जनप्रतिनिधि भी खुलकर सहयोग कर रहे हैं।
कोविड जागरूकता अभियान में मुकेश तिवारी, उदय राय, मो.आरिफ अंसारी, विरेंद्र यादव, कृष्णा पासवान, सुरेन्द्र कुमार सिंह,विक्कू कुमार, श्रीराम कुमार,अनिल कुमार, शिवशक्ति कुमार, अमित कुमार, भीम चौधरी, राजेश शर्मा, पंकज कुमार, वेंकटेश प्रजापति, नीरज कुमार,संतीश मिस्त्री और प्रीति कुमारी आदि निरन्तर लगे हुए हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories