TOP BANNER
Sponsored

मधुबन के होटल/ धर्मशाला/ लॉज की होगी जांच, 6 सदस्यीय टीम गठित

गिरिडीह :  जिले के पीरटांड़ प्रखंड स्थित मधुबन क्षेत्र में होटल, धर्मशाला, लॉज की जांच की जाएगी. जांच को लेकर 6 सदस्यीय टीम बनाई गई है. जांच टीम का गठन उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा किया गया है. टीम में कार्यालय राज्य-कर उपायुक्त, डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल गिरिडीह

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 19, 2020 Mar 19 49 Views
Share

गिरिडीह :  जिले के पीरटांड़ प्रखंड स्थित मधुबन क्षेत्र में होटल, धर्मशाला, लॉज की जांच की जाएगी. जांच को लेकर 6 सदस्यीय टीम बनाई गई है. जांच टीम का गठन उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा किया गया है. टीम में कार्यालय राज्य-कर उपायुक्त, डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल गिरिडीह के  कार्यपालक अभियंता, श्रम अधीक्षक, पीरटांड़ अंचलाधिकारी शामिल है.

 

बताया गया कि मधुबन क्षेत्र में बहुतायात संख्या में पर्यटक आते हैं एवं उन होटलों, धर्मशालाओं, लॉजो इत्यादि में ठहरते हैं. जहां पर आरामदायक और आनंद पूर्ण सेवाओं का उपभोग करते हैं, परंतु मधुबन क्षेत्र में धर्मार्थ चैरिटेबल कार्य की आड़ में लग्जरियस होटल भी कार्यरत हैं. जिसकी गहन छानबीन अपेक्षित है, ताकि सरकार को राजस्व में वृद्धि किया जा सके.

उपायुक्त के द्वारा उपरोक्त गठित टीम में शामिल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि आपस में समन्वय स्थापित कर उक्त स्थलों पर स्थापित होटलों, धर्मशालाओं एवं लॉजो आदि स्थानों में जाकर उसके विपत्र, विद्युत कनेक्शन, रूम टेरिफ एवं वार्षिक टर्न ओवर रजिस्टर आदि से संबंधित हर एक पहलू की जांच कर यह सुनिश्चित करेंगे कि निबंधन योग्य व्यवसायिओ का वाणिज्य कर/ आयकर विद्युत आदि संबंधित विभागों से नियमानुसार निबंधन प्राप्त करेंगे. वहीं जांच कर रिपोर्ट को उपायुक्त के कार्यालय में एक सप्ताह के अंदर समर्पित करने का निर्देश दिया गया है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories