TOP BANNER
Sponsored

गजराजों ने मचाया उत्पात, घरों को किया ध्वस्त, फसलों को पहुँचाया नुकसान

गिरिडीह : एक बार फिर ज़िले में गजराजों की टोली ने पहुंच उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। जिले के पीरटांड़, डुमरी, मुफ्फसिल इलाकों के बाद हाथियों का झुंड अब सरिया बिरनी में नुकसान पहुंचा रहा  है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झुंड में दर्जन भर से ज्यादा हाथी है। बुधवार की रात झुंड में बिरनी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 19, 2020 Mar 19 42 Views
Share

गिरिडीह : एक बार फिर ज़िले में गजराजों की टोली ने पहुंच उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। जिले के पीरटांड़, डुमरी, मुफ्फसिल इलाकों के बाद हाथियों का झुंड अब सरिया बिरनी में नुकसान पहुंचा रहा  है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झुंड में दर्जन भर से ज्यादा हाथी है। बुधवार की रात झुंड में बिरनी प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में उत्पात मचाया।

हाथियों ने बिरनी पंचायत की मुखिया मीना देवी का जितकुंडी स्थित घर, माखमरगो निवासी इस्माइल के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं कई किसानों के फसल को नष्ट कर दिया। मामले की जानकारी पर गुरुवार की सुबह पुलिस एवं वन विभाग की टीम प्रभावित गांव पहुंची और नुकसान का आकलन किया। साथ ही आवश्यक जानकारी दी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories