TOP BANNER
Sponsored

भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

2 महिलाएं घायल गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधवा टोल टैक्स के पास मंगलवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 2, 2025 Jul 2 63 Views
Share

2 महिलाएं घायल

गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधवा टोल टैक्स के पास मंगलवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मृतकों की पहचान जंगरीडीह निवासी लिलो तुरी, उनके बेटे राजन तुरी और छोटू तुरी के रूप में हुई है। बताया गया कि ये सभी महुआर में एक रिश्तेदार के यहां अषाढ़ी पूजा का प्रसाद खाकर लौट रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। चीख-पुकार और चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories