TOP BANNER
Sponsored

विधुत प्रवाहित तार की चपेट में आया गृह निर्माण में लगा मजूदर, हुई मौत

सरिया: थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में शनिवार को विधुत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक सर्वोदय आश्रम निवासी 45 वर्षीय सुनील दास था। बताया गया कि वह सरिया स्थित बबली मोदी के मकान निर्माण कार्य में लगा था। इसी दौरान लोहे का रड खड़ा करते वक्त

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 5, 2020 Sep 5 60 Views
Share

सरिया: थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में शनिवार को विधुत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक सर्वोदय आश्रम निवासी 45 वर्षीय सुनील दास था।

बताया गया कि वह सरिया स्थित बबली मोदी के मकान निर्माण कार्य में लगा था। इसी दौरान लोहे का रड खड़ा करते वक्त 11 हजार विधुत प्रवाहित तार की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इधर घटना के बाद स्थानीय लोग बिजली विभाग से मुआवजा की मांग करते हुए सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि तार नीचे झूल रहा था और जर्जर था। विभाग मजदूर के आश्रित को मुआवजा दे।

MIDDLE
Sponsored

सड़क जाम की सूचना पर इंस्पेक्टर रामनारायण चौधरी सदल बल मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर खबर लिखें जाने तक लोग सड़क पर ही डटे थे।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। बताया गया कि वह परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसके 2 पुत्र और एक पुत्री है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories