TOP BANNER
Sponsored

8 सूत्री मांग को लेकर हड़ताल पर रहे ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, शाखाओं में लटका रहा ताला

जोरदार नारेबाजी के साथ करवाया विरोध दर्ज गिरिडीह : राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना, प्रोन्नति नीति में संशोधन, 30 हजार रिक्त पदों पर नई भर्ती, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमतिकरण, सेवा नियमावली एवं अवकाश नियमों में संशोधन, 2018 तक सभी को पेंशन में समानता, कम्प्यूटर इन्क्रीमेंट, मृतक आश्रित नियुक्ति का समुचित क्रियान्वयन की मांग को

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 23, 2024 Feb 23 49 Views
Share

जोरदार नारेबाजी के साथ करवाया विरोध दर्ज

गिरिडीह : राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना, प्रोन्नति नीति में संशोधन, 30 हजार रिक्त पदों पर नई भर्ती, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमतिकरण, सेवा नियमावली एवं अवकाश नियमों में संशोधन, 2018 तक सभी को पेंशन में समानता, कम्प्यूटर इन्क्रीमेंट, मृतक आश्रित नियुक्ति का समुचित क्रियान्वयन की मांग को लेकर आल इण्डिया रीजनल रूरल बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वाहन पर घोषित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का शुक्रवार को गिरिडीह में भी व्यापक असर देखने को मिला. हड़ताल के कारण जिलेभर के ग्रामीण बैंकों में ताला लटका रहा और बैंकिंग कार्य बाधित रहे.

 

हड़ताल को लेकर बैंक के कर्मचारी गिरिडीह शहर के बरगंडा स्थित मुख्य शाखा के बाहर एकत्रित दिखे और मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए आवाज बुलंद की. बताया गया कि आज एक दिवसीय हड़ताल है. यदि केंद्र सरकार बैंक कर्मचारियों के मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो 27 और 28 मार्च को 2 दिवसीय हड़ताल किया जाएगा. बैंक कर्मियों के हड़ताल में रहने की वजह से आमजनों को कठिनाई का सामना करना पड़ा. हड़ताल के कारण करोड़ों के लेनदेन प्रभावित रहे.

 

ये रहे शामिल

 

हड़ताल मौके पर भारत भूषण प्रसाद, आर.के. सिंह, पी.के बरनवाल, अशोक कुमार, अभिषेक कुमार, राजा कुमार, निकेश कुमार, सुभाष कुमार, प्रदीप कुमार, मनोज वर्मा, प्रदीप वर्मा, सुमित आदि कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल रहे.

MIDDLE
Sponsored

 

सीएसपी संचालक से लूट मामले में पांचवीं गिरफ़्तारी, लूट गया रकम, देशी कट्टा व बाइक बरामद

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories