TOP BANNER
Sponsored

अष्टमी पर माता दुर्गा व हनुमान जी की बरसेगी कृपा , जानिये कैसा रहेगा आपका मंगलवार ?

आज मंगलवार का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति माना जाता है।शरीर में यह रक्त तो वहीं कुंडली में पराक्रम के कारक माने गए हैं। इनका रंग लाल व रत्न मूंगा है। इस दिन के कारक देव हनुमान जी हैं। वहीं पराक्रम का कारक होने के कारण इस दिन माता

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 20, 2021 Apr 20 25 Views
Share

आज मंगलवार का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति माना जाता है।शरीर में यह रक्त तो वहीं कुंडली में पराक्रम के कारक माने गए हैं। इनका रंग लाल व रत्न मूंगा है। इस दिन के कारक देव हनुमान जी हैं। वहीं पराक्रम का कारक होने के कारण इस दिन माता दुर्गा की पूजा का भी विधान है।

मेष राशि

आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। आपकी मान- प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। नए संबंधों में नजदीकी बढेंगी, किसी का बेसब्री से इन्तजार होगा। यात्रा हो सकती है।

MIDDLE
Sponsored

वृषभ राशि

दिन भाग-दौड़ वाला रह सकता है। आपका उत्साह व्यावसायिक स्थितियों को आपको पक्ष में मोड़ देगा। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। नए संपर्क विकसित होने की संभावना है। यात्रा फलदायी साबित होगी।

मिथुन राशि

MIDDLE
Sponsored

आज ऐसे ही काम शुरू करें जो जल्दी पूरे हो जाएं। आज होने वाले ज्यादातर फैसले आपके ही पक्ष में होने के योग हैं। अधिकारी भी आपसे खुश हो सकते हैं। परिवार की जरूरतों और कामकाज के लिए आपको काफी समय देना पड़ सकता है।

कर्क राशि

दिन अच्छा है । आप अपने कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने में सक्षम होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। पर्याप्त धनार्जन के बीच ऑफिस में आपको कोई नया काम दिया जा सकता है। अपने जीवन साथी के साथ एक अच्छे विचारधारा के टकराव का सामना करेंगे, लेकिन दिन के अंदर सभी चीजें खत्म हो जाएंगी।

सिंह राशि

आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो भविष्य में जीवनसाथी में तब्दील हो सकता है। जीवन में खुशियों के आगमन से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ सामान्य रहेगी. ऑफिस के दोस्त के साथ ज्यादा समय बीत सकता है।

कन्या राशि

नौकरी लगने की संभावना है। माता-पिता का सहयोग पाने के लिए आपको कोशिश करनी पड़ेगी। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। मन में उथल-पुथल मची रहेगी।

तुला राशि

धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके सारे काम आसानी से और समय पर निपट सकते हैं। आपको ऑफिस में कोई पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है । चीजें धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती हैं. अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा.

वृश्चिक राशि

आज आपके प्रेम संबंधों में एक नई शुरुआत होने के योग बन रहे हैं। आपको लाभ होगा। साथ ही आपका अनुभव आपको दूसरों से अलग बनाएगा। दिमाग में उलझन रहेगी। शाम को स्थिति बेहतर होगी।

धनु राशि

आपकी रचनात्मकता की तारीफ हर जगह होगी। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप देश की राजनीति में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। आपको आमदनी का कोई नया सोर्स मिलेगा. सेहत के मामले में आपका दिन ताजगी से परिपूर्ण रहेगा।

मकर राशि

आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मौद्रिक लाभ का संकेत के बीच आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रतिद्वंद्वी की गतिविधि पर आपको नजर रखनी पड़ सकती है। प्यार और दांपत्य जीवन में प्रेम की अधिकता होगी।

कुंभ राशि

आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। अधूरे और रुके हुए काम निपटाने के लिए दिन ठीक है। खास लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। किसी सहकर्मी के साथ मिलकर किए गए काम में आपसफल रहेंगे। रिलेशनशिप पर पार्टनर प्रश्न चिन्ह लगा सकती है

मीन राशि

आज व्यापार में बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर सम्मान में वृद्धि होगी और प्रमोशन या वेतन वृद्धि के रूप में पुरस्कार मिल सकता है। ग्रह स्थिति प्रेम संबंधों के प्रति आपके जुनून को हवा देने का काम कर सकती हैं ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories