AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह पुलिस ने पिस्टल के साथ शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, जिंदा कारतूस भी किया बरामद, एक अपराधी हुआ फरार

गिरिडीह : गिरिडीहकी ताराटांड़ थाना पुलिस ने देसी पिस्तौल, कारतूस और एक बाइक के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया. वहीं दूसरा अपराधी इमरान अंसारी फरार होने में सफल रहा. मंगलवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा, एसडीपीओ बिनोद रवानी, डीएसपी 2 कोशर अली और ताराटांड़ थाना प्रभारी प्रदीप महतो ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : गिरिडीहकी ताराटांड़ थाना पुलिस ने देसी पिस्तौल, कारतूस और एक बाइक के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया. वहीं दूसरा अपराधी इमरान अंसारी फरार होने में सफल रहा. मंगलवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा, एसडीपीओ बिनोद रवानी,
डीएसपी 2 कोशर अली और ताराटांड़ थाना प्रभारी प्रदीप महतो ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले
की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी शहादत अंसारी अहिल्यापुर थाना
इलाके के जामजोरी गांव का रहनेवाला है और अपने साथी इमरान अंसारी के साथ गिरिडीह
धनबाद के बड़कीटांड़ जंगल में छिपा हुआ था.एक बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना दोनों
बना रहे थे. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर ताराटांड़ थाना प्रभारी प्रदीप महतो ने पुलिस जवानों के साथ छापेमारी की और शहादत अंसारी को दबोचने में सफल रही. वहीं शहादत का साथी इमरान फरार होने में सफल रहा. एसपी

ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद शहादत ने कबूला कि वो अपने साथी के साथ डकैती की योजना बना रहा था. इसी क्रम में पुलिस ने रेड किया. पूछताछ में शहादत ने बताया कि उसके खिलाफ गिरिडीह के गांडेय, अहिल्यापुर और जामताड़ा के करमाटांड़ और मधुपुर समेत नारायणपुर में भी कई केस दर्ज हैं. कुछ दिन पहले ही शहादत जेल से जमानत पर रिहा हुआ था. एसपी ने बताया कि अब पुलिस इसके फरार साथी इमरान को भी दबोचने में जुटी हुई है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories