TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह मेयर सुनील पासवान की बढ़ी मुश्किलें, हो सकती है गिरफ्तारी

अग्रिम जमानत याचिका खारिज   गिरिडीह : जाति प्रमाण पत्र मामले में गिरिडीह नगर निगम के मेयर सुनील पासवान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम अनिल कुमार की अदालत में अग्रिम ज़मानत याचिका पर सुनवाई हुई। जिसे खारिज कर दिया गया है। यह सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 12, 2020 May 12 39 Views
Share

अग्रिम जमानत याचिका खारिज

 

गिरिडीह : जाति प्रमाण पत्र मामले में गिरिडीह नगर निगम के मेयर सुनील पासवान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम अनिल कुमार की अदालत में अग्रिम ज़मानत याचिका पर सुनवाई हुई। जिसे खारिज कर दिया गया है।

यह सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। जिसमें सुनील पासवान के तरफ से अधिवक्ता चुन्नुकांत ने पक्ष रखते हुए बहस की। बता दें कि कोरोना के मद्देनजर नगर निगम की आवश्यक कार्यों के प्रभावित होने की दलील पर गिरफ्तारी पर 10 मई तक रोक लगी थी। मगर जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब अदालत द्वारा गिरफ्तारी पर रोक स्वतः समाप्त हो गयी है। जिससे अब सुनील पासवान पर गिरफ्तारी के बादल मंडराने लगे हैं।

गौरतलब है कि 03 मार्च 2020 को मेयर सुनील पासवान के विरूद्घ गिरिडीह सीओ रविंद्र कुमार सिन्हा द्वारा धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। प्राथमिकी में गलत एवं भ्रामक दस्तावेजों पर जाति प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाया गया था।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories