AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इंजीनियरिंग छात्र ने की ‘आत्महत्या’, शीतलपुर में किराए के कमरे में रहता था युवक

गिरिडीह : इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय छात्र सौरव राज ने ‘आत्महत्या’ कर ली। मंगलवार देर रात शीतलपुर स्थित किराए के मकान में हुई इस घटना की सूचना मिलने के बाद छात्र को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सौरव मूल रूप से दुमका जिले का रहने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय छात्र सौरव राज ने ‘आत्महत्या’ कर ली। मंगलवार देर रात शीतलपुर स्थित किराए के मकान में हुई इस घटना की सूचना मिलने के बाद छात्र को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सौरव मूल रूप से दुमका जिले का रहने वाला था।सौरव पिछले करीब एक साल से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर में लाला शर्मा के मकान में किराए पर रह रहा था। मंगलवार की रात करीब 9:10 बजे मकान मालिक की बेटी ने घटना की जानकारी फोन के जरिए दी। सूचना मिलने पर सौरव का दोस्त उसके कमरे तक पहुंचा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था।इसके बाद खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया गया और सौरव को फंदे से नीचे उतारा गया। उसे तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया।

आत्महत्या के कारणों को तलाश रही है पुलिस

इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी दुमका से गिरिडीह के लिए रवाना हुए। रात करीब 11:50 बजे परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां सौरव मृत अवस्था में मिला।बुधवार सुबह मृतक के पिता विनय कुमार दास ने नगर थाना गिरिडीह पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि सौरव करीब एक वर्ष से शीतलपुर में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सौरव ने ‘आत्महत्या’ जैसा कदम क्यों उठाया। पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories