गिरिडीह : गादी श्रीरामपुर में 22 वर्षीय युवक की ‘आत्महत्या’ का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नेवी दास, पिता जितन दास के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार नेवी दास ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।





