TOP BANNER
Sponsored

बेटी की शादी के लिए जोड़कर रखे थे जेवर, रात में चोरों ने कर दिया सफाया; 4 घरों में चोरी

गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात चोरों ने बाराटांड़ और बाटी गांव में कई घरों को निशाना बनाया। रात के अंधेरे में चोर कहीं खिड़की तोड़कर घर में घुसे तो कहीं ताला तोड़कर चोरी की। इस दौरान नगदी, जेवरात और अन्य सामान समेत लाखों रुपये की संपत्ति लेकर चोर फरार हो

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 7, 2026 Oct 7 317 Views
Share

गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात चोरों ने बाराटांड़ और बाटी गांव में कई घरों को निशाना बनाया। रात के अंधेरे में चोर कहीं खिड़की तोड़कर घर में घुसे तो कहीं ताला तोड़कर चोरी की। इस दौरान नगदी, जेवरात और अन्य सामान समेत लाखों रुपये की संपत्ति लेकर चोर फरार हो गए। बुधवार सुबह घरों के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर लोगों को घटना की जानकारी हुई।

शादी के लिए रखे थे जेवर, चोर ले गए

बाराटांड़ निवासी डॉ. वासुदेव महतो के घर में चोर खिड़की तोड़कर दाखिल हुए। घर से कीमती कपड़े, पांच हजार रुपये नगद और बक्से में रखे करीब दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए गए। परिजनों के अनुसार, ये जेवर बेटी की शादी के लिए जोड़कर रखे गए थे। चोरी के बाद परिवार के लोग सकते में हैं।

निर्माणाधीन मकान से 300 फीट पाइप चोरी

बाटी गांव निवासी सिकेंद्र वर्मा के निर्माणाधीन मकान को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। वहां से काम में इस्तेमाल होने वाला ड्रम और मोटर में लगा करीब 300 फीट पाइप चोरी कर लिया गया।

MIDDLE
Sponsored

2 अन्य घरों में भी ताला तोड़कर चोरी

रामदेव महतो के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये मूल्य की सामग्री ले गए। वहीं, कन्हैया दास के घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया गया। इस तरह एक ही रात में चार अलग-अलग घरों या परिसरों को निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है।

सुबह टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर चला पता

चोरी की घटनाओं का खुलासा बुधवार सुबह हुआ। परिजनों और आसपास के लोगों ने जब घरों के टूटे ताले और अंदर बिखरा सामान देखा तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने जमुआ थाना पुलिस को सूचना दी।

लगातार चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश

एक ही रात कई घरों में चोरी की घटना सामने आने के बाद बाराटांड़ और बाटी गांव के लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। मुखिया शकुंतला देवी, समाजसेवी लक्ष्मण महतो समेत ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द मामले का खुलासा कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

MIDDLE
Sponsored

चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

जमुआ थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories