TOP BANNER
Sponsored

बैंक कलेक्शन एजेंट से लूट मामले में चार गिरफ्तार, एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह : बीते 24 अगस्त को पचम्बा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर में बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट रवि कुमार गुप्ता से महिला समूह का पैसा का रुपया लूट मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। गुरुवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पचंबा थाना

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 27, 2020 Aug 27 61 Views
Share

गिरिडीह : बीते 24 अगस्त को पचम्बा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर में बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट रवि कुमार गुप्ता से महिला समूह का पैसा का रुपया लूट मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। गुरुवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पचंबा थाना में कांड संख्या 114/20 दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक 2 संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मामले में कार्रवाई कर 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पिपराटांड़ पचंबा का जुम्मन अंसारी, नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा का मो. लालू अंसारी, पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज का अमित तिवारी और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के योगिटांड़ से इबरार अंसारी को गिरफ्तार किया है।

एसपी श्री रेणु ने बताया कि बैंक के कलेक्शन एजेंट के क्षेत्र भ्रमण कर महिला ग्रुप से पैसा कलेक्शन के बारे में गुप्त सूचना प्राप्त कर ये घात लगाकर सुनसान स्थान पर इंतजार कर रहे थे। एजेंट के पहुंचने पर हमला बोलकर उससे रुपये व अन्य सामान लूट लिया।

MIDDLE
Sponsored

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक मोटरसाइकिल, लूटे गए 12,600 में से 6,600 नगद, एक काला बैग, बंधन बैंक का कलेक्शन रजिस्टर, टैब कैलकुलेटर, मोबाइल चार्जर, बंधन बैंक लिखा मास्क आदि सामानों की बरामदगी की गई है।

टीम का नेतृत्व डीएसपी टू संतोष कुमार मिश्रा ने किया। जबकि टीम में पचंबा थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह, परि पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक उमेश कुमार सिंह, सुधीर कुमार, राजीव कुमार सिंह, इस्माइल मरांडी, तकनीकी शाखा के जोधन महतो, हवलदार महेंद्र राम, राजू एक्का, चिंटू कुमार, रविंद्र कुमार शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories