AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी, जिला कांग्रेस कमिटी ने दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह : जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर टावर चौक पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्त्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं इस मौके पर जरूरतमंदों के बीच लगभग पांच


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर टावर चौक पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्त्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं इस मौके पर जरूरतमंदों के बीच लगभग पांच सौ फूड पैकेट एवं पांच सौ N95 मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया।

जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि आज के दिन एक महान दूरदर्शी नेता जिसमें भारत को नई दिशा और दशा दी उनकी हत्या कर दी गई थी। आज पूरा भारत उनकी कमी को महसूस करता है और श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सतीश केडिया ने कहा कि आज भारत पूरे विश्व में संचार क्रांति में शीर्ष पर बैठा है। वह स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच की वजह से है। दूरदर्शन कंप्यूटर आदि ने भारत में जो मुकाम हासिल किया है या युवाओं को 18 वर्ष की उम्र से मताधिकार देने का काम हो या पंचायती राज के माध्यम से सत्ता का विकेंद्रीकरण यह सब उनके दूरदर्शी सोच का नतीजा था आज पूरा भारत इसके लिए इनको नमन करता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अजय सिन्हा ने कहा कि स्व राजीव गांधी के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उनके कार्य उल्लेखनीय है। उन्होंने अपने अल्प कार्यकाल में देश-दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी है।

इस अवसर पर महमूद अली खान, आलमगीर आलम, मदन विश्वकर्मा, सुलेमान अख्तर, मोहम्मद निजाम अंसारी, शेखर सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories