TOP BANNER
Sponsored

BNS DAV द्वारा आयोजित हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता, कोरोना को लेकर बच्चों ने दिए संदेश

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कोरोना योद्धाओं के समर्पण, साहस और जूनुन तथा जानलेवा संक्रामक महामारी के बीच अपनी जान जोखिम में रखकर मानवता की रक्षा के लिए अगली कतार में खड़े नायको को समर्पित एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 2 के विद्यार्थियों

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 21, 2021 May 21 31 Views
Share

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कोरोना योद्धाओं के समर्पण, साहस और जूनुन तथा जानलेवा संक्रामक महामारी के बीच अपनी जान जोखिम में रखकर मानवता की रक्षा के लिए अगली कतार में खड़े नायको को समर्पित एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने डॉक्टर्स, नर्स, सामान्य स्वास्थ्यकर्मी, सेना के जवान, अधिकारी, मीडिया कर्मी तथा ऐसे तमाम लोग जिन्होंने इंसानियत की रक्षा के लिए अपने परिवार तक की परवाह किए बिना, लोगों की मदद के लिए आगे आए की वेशभूषा धारण कर कोरोना महामारी के लक्षण, बचने के उपाय एवं आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया। वहीं संदेश दिया कि सामान्य खांसी, जुखाम और बुखार आने पर तुरंत जाँच करवाएं, डॉक्टर द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करें, मास्क लगाएं सामाजिक दूरी का पालन करें, साथ ही वैक्सीन लगवाकर कोरोना वारियर्स के साथ कदम से कदम मिलाकर कोरोना महामारी को देश से भगाने में सहयोग दें।

विद्यार्थियों के परिधान, रूप सज्जा एवं संदेशों को देखकर निर्णायक मंडली ने संयुक्त रूप से आर्य तेजस व कुमार तेजस को प्रथम, सिब्तेन रजा, ध्रुव विश्वकर्मा व आदित्य कुमार को द्वितीय तथा देवरंजन होता, नेहल कुमारी, आनन्द स्वरूप और आदृजा मोदी को तृतीय स्थान के लिए चयनित किया। पुरस्कृत एवं हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को ई प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

MIDDLE
Sponsored

इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच डॉ पी हाजरा ने “विद्यार्थियों की भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा कि कोरोना महामारी जैसे भीषण संकट काल में मानवता की रक्षा के लिए अपना सबकुछ त्यागकर, जान जोखिम में डालकर, एक पैर पर खड़े होकर दिन रात लोगों के प्राणों की सुरक्षा के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने वाले कोरोना वारियर्स पर हमें गर्व है। उनके साहस व समर्पण भाव को हम सलाम करते हैं। यह ऑनलाइन प्रतियोगिता विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की देखरेख में संपन्न हुई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories