AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विधि व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त व एसपी के नेतृत्व में किया गया फ्लैग मार्च

गिरिडीह : राज्य सरकार द्वारा बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए एवं इससे बचाव एवं रोकथाम हेतु राज्यभर में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ हेतु दिशा-निर्देश जारी किया गया है। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गिरिडीह जिला प्रशासन भी पूरी तरह सजग एवं तैयार है। इसी कड़ी में बुधवार


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : राज्य सरकार द्वारा बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए एवं इससे बचाव एवं रोकथाम हेतु राज्यभर में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ हेतु दिशा-निर्देश जारी किया गया है। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गिरिडीह जिला प्रशासन भी पूरी तरह सजग एवं तैयार है।

इसी कड़ी में बुधवार को विधि व्यवस्था संधारण हेतु एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन कराने के उद्देश्य से उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गिरिडीह मुख्यालय के विभिन्न स्थानों/मुख्य स्थानों में फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह प्रेरणा दीक्षित, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह, गिरिडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुदेश कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस वैश्विक लड़ाई में सबकी सहभागिता जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करें एवं जिला प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों एवं इससे संबंधित किए जा रहे कार्यों में सहायता करते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। जिससे कि इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खतरे से संपूर्ण जनमानस को बचाया जा सके।

कोरोना गाइडलाइन का पालन करें:- उपायुक्त

इस दौरान उपायुक्त ने सभी जिलेवासियों से अपील किया कि घर में रहें सुरक्षित रहें तथा कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करें। साफ-सफाई रखें, सावधानी बरतें, फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर का नियमित उपयोग करें। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं तैयार है। आप सभी से अनुरोध है कि जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन करें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता वाहन के माध्यम से जिलेवासियों को राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश तथा कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम हेतु जागरूक किया गया तथा सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करने का अनुरोध किया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories