TOP BANNER
Sponsored

ट्रैक्टर और बाइक के बीच सीधी टक्कर, 2 की मौत

बेंगाबाद : थाना क्षेत्र के गोबरीडीह में बुधवार को एक ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय सद्दाम अंसारी और 20 वर्षीय हेमलाल दास के रूप में की गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार पारडीह से बेंगाबाद की

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 21, 2021 Apr 21 37 Views
Share

बेंगाबाद : थाना क्षेत्र के गोबरीडीह में बुधवार को एक ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय सद्दाम अंसारी और 20 वर्षीय हेमलाल दास के रूप में की गई।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार पारडीह से बेंगाबाद की ओर आ रहा था। इसी दौरान गोबरीडीह के पास ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। घटना में बाइक चालक सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हेमलाल को इलाज के लिए भेजा। इसी दौरान गिरिडीह सदर अस्पताल से धनबाद ले जाने के क्रम में हेमलाल की भी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले गई।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories