AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उपायुक्त व एसपी के नेतृत्व में शहर में किया गया फ्लैग मार्च

गिरिडीह : आगामी त्योहारों में विधि व्यवस्था संधारण हेतु एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन करते हुए पर्व मनाने हेतु उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व एसपी अमित रेणु के नेतृत्व में गुरुवार की शाम शहर में फ्लैग मार्च किया गया। शहर के बड़ा चौक से मुस्लिम बाजार, मौलाना आजाद चौक, कालीबाड़ी मोड़ से मकतपुर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : आगामी त्योहारों में विधि व्यवस्था संधारण हेतु एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन करते हुए पर्व मनाने हेतु उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व एसपी अमित रेणु के नेतृत्व में गुरुवार की शाम शहर में फ्लैग मार्च किया गया।

शहर के बड़ा चौक से मुस्लिम बाजार, मौलाना आजाद चौक, कालीबाड़ी मोड़ से मकतपुर चौक, बरमसिया मोड़, टावर चौक, सुभाष चौक एवं भंडारीडीह होते हुए अलकापुरी तक सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए फ़्लैग मार्च किया गया।

इस दौरान उपायुक्त द्वारा समस्त जिलेवासियों से यह अपील किया गया कि आने वाले त्योहारों के निमित्त कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि आम जनों की सुरक्षा के साथ-साथ सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार संपन्न हो सके।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

त्योहार के दौरान मास्क की उपयोगिता, साफ सफाई तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रुप से अनुपालन करें। जब भी घर से बाहर निकले मास्क का उपयोग अवश्य करें। आम नागरिकों से विधि व्यवस्था एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस वैश्विक लड़ाई में सबकी सहभागिता जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए एवं जिला प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों एवं इससे संबंधित किए जा रहे कार्यों में सहायता करते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे, जिससे कि इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खतरे से संपूर्ण जनमानस को बचाया जा सके।

शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाए जाने की अपील

जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता वाहन के माध्यम से जिलेवासियों को आने वाले त्योहारों को लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश तथा कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम हेतु जागरूक किया गया तथा त्योहारों के दौरान भीड़ न लगाने का अनुरोध किया गया। कहा गया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए त्यौहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस दौरान इनकी रही उपस्थिति

फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गिरिडीह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी, गिरिडीह एवं अन्य पुलिस बलों समेत सम्बन्धित पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories