TOP BANNER
Sponsored

कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

दुकान में रखा 2 करोड़ से अधिक का सामान जलकर राख गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के मकतपुर शांति भवन रोड स्थित राजन जैन की कंप्यूटर दुकान मार्स इंफोसिस्टम और अमित जैन की इलेक्ट्रॉनिक दुकान वर्धमान सिस्टेक में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई। आगलगी की इस घटना में कुछ ही देर के अंदर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 8, 2022 Nov 8 49 Views
Share

दुकान में रखा 2 करोड़ से अधिक का सामान जलकर राख

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के मकतपुर शांति भवन रोड स्थित राजन जैन की कंप्यूटर दुकान मार्स इंफोसिस्टम और अमित जैन की इलेक्ट्रॉनिक दुकान वर्धमान सिस्टेक में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई। आगलगी की इस घटना में कुछ ही देर के अंदर दुकान में रखे 2 करोड़ से अधिक के समान जलकर राख हो गए।

आगलगी की सूचना पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। वहीं सूचना पाकर नगर थाना पुलिस और दमकल की टीम फौरन मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। इस दौरान कड़ी मशक्कत कर टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान शहर के कई प्रबुद्ध भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की।

बताया गया कि सुबह लगभग 8 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगी और कुछ ही मिनट में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसमें कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, फ्रिज, एयर कंडीशनर, कूलर समेत अन्य कई सामान जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गए।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories