TOP BANNER
Sponsored

खेत में मिला किसान का शव, शुक्रवार शाम से था गायब

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा पंचायत स्थित केंदुआगढ़ा में खेत से शव बरामद किया गया। शव 60 वर्षीय बंधु महतो का है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी दीपक कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मृतक के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 3, 2020 Oct 3 60 Views
Share

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा पंचायत स्थित केंदुआगढ़ा में खेत से शव बरामद किया गया। शव 60 वर्षीय बंधु महतो का है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी दीपक कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं।

बताया गया कि बंधु महतो शुक्रवार की शाम 4 बजे फसल देखकर आने की बात कहकर घर से निकला था। देरशाम उसके नहीं लौटने पर पत्नी ने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीण बंधु की खोज में लग गए। इस दौरान लगातार उसके मोबाइल में रिंग होती रही। ग्रामीण अपने स्तर से उसे खोज ही रहे थे कि इसी दौरान खेत में साईकल और मोबाइल गिरा हुआ मिला। वहीं थोड़ी दूरी पर उसका शव भी पड़ा देखा गया।

 

इसके बाद घटना की सूचना इलाके में आग की तरफ फैल गई। काफी संख्या में आसपास के लोग जमा हुए और शव को उठा कर घर ले गए। वहीं पुलिस को भी इसकी सूचना दी।

MIDDLE
Sponsored

ग्रामीणों किसान बंधु महतो की हत्या कर शव फेंक दिए जाने की बात कह रहे हैं। बताया कि वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था। उसका कोई पुत्र नहीं है वह खेती कर ही अपना जीवन यापन करता था।

मामले की जांच को लेकर एसडीपीओ कुमार गौरव भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक पूछताछ की। शव मिलने के स्थान पर भी उन्होंने जाकर निरीक्षण किया। जानकारी पर गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की मांग की। मामले को लेकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories