TOP BANNER
Sponsored

पैसा देने के बाद भी नहीं मिला आवास, उपायुक्त को महिलाओं ने आवेदन सौंप की मांग

गिरिडीह : केंद्र और राज्य सरकार के गरीब कल्याणकारी योजनाओं में बिचौलियों का दबदबा है। ख़ासकर ग्रामीण इलाकों में हमेशा ऐसी शिकायतें लगातार सामने आती रहती है। ताजा मामला आया है सदर प्रखंड के सिकदारडीह पंचायत के पांडेयडीह से। यहां के कई महिलाओं का आरोप है कि आवास योजना के लिए 3 साल से मुखिया

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 25, 2020 Sep 25 33 Views
Share

गिरिडीह : केंद्र और राज्य सरकार के गरीब कल्याणकारी योजनाओं में बिचौलियों का दबदबा है। ख़ासकर ग्रामीण इलाकों में हमेशा ऐसी शिकायतें लगातार सामने आती रहती है। ताजा मामला आया है सदर प्रखंड के सिकदारडीह पंचायत के पांडेयडीह से। यहां के कई महिलाओं का आरोप है कि आवास योजना के लिए 3 साल से मुखिया प्रतिनिधि आज कल की बात कर रहे हैं। मगर अबतक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है। वहीं कईक सुखी सम्पन्न परिवार को आवास योजना मिल गया है। शुक्रवार को इसकी शिकायत लेकर महिलाएं उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और अपनी शिकायत संबंधी आवेदन सौंपा।

मौके पर ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि तीन साल से उन्हें तारीख दी जा रही है। वहीं इस एवज में किसी से 2 हजार तो किसी से 5 हजार रुपये भी लिए गए हैं। बताया कि मुखिया प्रतिनिधि , जिओ टैगिंग कर्मी समेत अन्य लोग को आवास की सुविधा दिलाये जाने के नाम पर सभी कर्ज बगैरा करके पैसे दे चुकी है। लेकिन फिर भी इन्हें आवास योजना नहीं मिल रहा है।

बताया कि हमलोग का टूटा फूटा आवास है। कभी भी वह धंस सकता है। लेकिन उनके साथ सिर्फ टाल मटौल किया जा रहा है। वहीं सुखी सम्पन्न का आवास पास हो गया है। प्रशासन इसकी जांच करवा लें। ग्रामीणों ने आवेदन सौंप जल्दी प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाये जाने की मांग की है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories