TOP BANNER
Sponsored

समारोहपूर्वक मनाया गया झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक का वर्षगांठ

गिरिडीह : झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक का दूसरा वर्षगांठ गुरुवार को गिरिडीह शाखा कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाया गया. इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक विनय कुमार सिंह, डीडीएम आशु प्रकाश, शाखा प्रबंधक सत्य रंजन सिन्हा ने संयुक्त रूप से केक काटकर बैंक का दूसरा वर्षगांठ मनाया. इस मौके पर झारखंड ग्रामीण बैंक के कई ग्राहकों

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 1, 2021 Apr 1 24 Views
Share

गिरिडीह : झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक का दूसरा वर्षगांठ गुरुवार को गिरिडीह शाखा कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाया गया. इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक विनय कुमार सिंह, डीडीएम आशु प्रकाश, शाखा प्रबंधक सत्य रंजन सिन्हा ने संयुक्त रूप से केक काटकर बैंक का दूसरा वर्षगांठ मनाया.

इस मौके पर झारखंड ग्रामीण बैंक के कई ग्राहकों ने भी बैंक के दूसरे वर्षगांठ पर बधाई दी और बैंक शाखा के द्वारा मिल रहे बेहतर सुविधा के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को धन्यवाद भी दिया. उन्होंने कहा कि झारखंड ग्रामीण बैंक के द्वारा गिरिडीह शहर वासियों को बेहतर सुविधा दी जा रही है. जिससे बैंक खाता धारक को काफी सहूलियत होती है.

इधर, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के धनवार प्रखंड स्थित नावागढ़ चट्टी शाखा में भी वर्षगांठ के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिनिधि व खाताधारक उपस्थित हुए. मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई. वहीं उपस्थित लोगों ने शाखा के क्रियाकलापों की सराहना करते हुए झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक को आम आदमी का बैंक बताया. ग्रामीणों ने कहा कि सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधायों की बात हो या फिर लोन सम्बंधित, शाखा में आते ही बैंक कर्मी सेवा के लिए तत्पर रहते हैं.

MIDDLE
Sponsored

समारोह में चट्टी पंचायत के मुखिया संजय कुमार, गौरहंद के मुखिया विदेशी पासवान, महेंद्र कुमार ठाकुर, मनोज पासवान, शाखा प्रबंधक राजेंद्र कुमार चौधरी, उप शाखा प्रबंधक उत्तम कुमार मिश्रा, केशियर नीरज कुमार सिन्हा, कर्मी द्वारिका नायक आदि उपस्थित थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories