AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ऑटो में ले जाया जा रहा था मवेशी, स्थानीय लोगों ने पकड़ा

गिरिडीह : शहरी इलाके के बरगंडा और सिहोडीह चंद्रवंशी नगर में मवेशी ले जाते एक- एक ऑटो को स्थानीय लोगों ने पकड़ा है. मामला गुरुवार की शाम का है. मिली जानकारी के अनुसार सिहोडीह चंद्रवंशी नगर में ऑटो में एक मवेशी को ढककर ले जाया जा रहा था. कुछ युवकों ने शक होने पर ऑटो


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : शहरी इलाके के बरगंडा और सिहोडीह चंद्रवंशी नगर में मवेशी ले जाते एक- एक ऑटो को स्थानीय लोगों ने पकड़ा है. मामला गुरुवार की शाम का है. मिली जानकारी के अनुसार सिहोडीह चंद्रवंशी नगर में ऑटो में एक मवेशी को ढककर ले जाया जा रहा था. कुछ युवकों ने शक होने पर ऑटो रोका तो मौके से ड्राइवर ऑटो छोड़ भाग निकला. इसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और देखा तो ऑटो में बड़े ही बेरहमी से एक मवेशी को लोड कर ले जाया जा रहा था. इसके बाद फ़ौरन स्थानीय लोगों ने मुफ्फसिल थाने को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनिल सिंह व मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मवेशी और ऑटो को कब्जे में ले लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

वहीं दूसरी ओर शहर के बरगंडा में भी स्थानीय लोगों ने एक ऐसे ही ऑटो में मवेशी ले जाते पकड़ा है. इस दौरान मवेशी को उतारकर युवकों ने ऑटो में आग लगाने का प्रयास किया. हालाँकि मौके पर तत्काल नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आक्रोशित युवकों को शांत करवाया.

इस बाबत एसडीपीओ अनिल सिंह ने कहा कि इस तरह से मवेशी ले जाने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. वहीं मौके पर युवाओं से भी कानून हाथ में नहीं लिए जाने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी जानकारी को लोग पुलिस के साथ शेयर करें. कानून को हाथ में लेने का प्रयास न करें.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories