TOP BANNER
Sponsored

गावां पंचायत भवन में रोजगार दिवस का हुआ आयोजन, कई मजदूरों ने जॉब कार्ड के लिए दिया आवेदन

गावां : पंचायत भवन में गुरुवार को रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों व रोजगार सेवकों ने बैठक कर मनरेगा वार्षिक कार्य योजना अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाया। बताया गया कि उप विकास आयुक्त के दिशा निर्देश पर यह बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्य रूप से ग्रामीण विकास

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 28, 2021 Oct 28 28 Views
Share

गावां : पंचायत भवन में गुरुवार को रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों व रोजगार सेवकों ने बैठक कर मनरेगा वार्षिक कार्य योजना अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाया। बताया गया कि उप विकास आयुक्त के दिशा निर्देश पर यह बैठक का आयोजन किया गया है।

इसमें मुख्य रूप से ग्रामीण विकास विभाग के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना व सबका योजना, सबका विकास को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसके अलावा रणनीति में ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कार्यों को तेज करने की भी योजना बनाई गई। साथ ही उपस्थित सैकड़ों मजदूरों से जॉब कार्ड बनाने को भी लेकर भी आवेदन लिया गया।

मौके पर अजीत पांडेय, विवेक सिन्हा, राजेश तुरी, गुड्डू सिंह, पुक्कु सिंह, शुभम सिसोदिया, विशाल राणा, संतोष चौधरी, सुनैना देवी, रीना देवी, पूजा देवी, भगवान मिस्त्री समेत कई लोग मौजूद थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories