TOP BANNER
Sponsored

बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का छापा, 16 पर FIR दर्ज

गावां : प्रखंड के कई पंचायतों में बिजली विभाग की ओर से बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। बता दें कि अवैध रूप से बिजली जलाने के आरोप में बिरने पंचायत के सैलायाटांड निवासी शिव कुमार यादव पर बीस हजार, डूमरडीहा निवासी अशोक मोदी पर चार

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 28, 2021 Oct 28 31 Views
Share

गावां : प्रखंड के कई पंचायतों में बिजली विभाग की ओर से बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। बता दें कि अवैध रूप से बिजली जलाने के आरोप में बिरने पंचायत के सैलायाटांड निवासी शिव कुमार यादव पर बीस हजार, डूमरडीहा निवासी अशोक मोदी पर चार हजार, मंझने के अजय विश्वकर्मा पर पंद्रह हजार, राजेन्द्र सिंह पर चार हजार, लालो यादव पर चार हजार, गणेश रविदास पर पूर्व बकाया छह हजार तीन सौ सरसठ एवं जुर्माना छह हजार, गावां निवासी मुकेश बरनवाल पर दस हजार, सुबोध कुमार पर पंद्रह हजार, पप्पू कुमार वर्मा पर दस हजार, सुभाष प्रसाद वर्मा पर आठ हजार, अनूप कुमार पर आठ हजार, सकलदेव कुमार पर पंद्रह हजार, नन्दलाल मोदी पर आठ हजार, राजू कुमार पर दस हजार, मुनाजिर हुसैन पर दस हजार और उपेन्द्र कुमार पर आठ हजार का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अभियान में कनीय विद्युत अभियंता मधुसूदन मांजी, सहायक विद्युत अभियंता लव कुमार के अलावा बिजली कर्मी कृष्णकांत सिंह, बबलू कुमार सिंह के अलावा गावां थाना के सुरक्षा बल शामिल थे। मामले में थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर गावां थाना में कांड संख्या 115/21 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories