TOP BANNER
Sponsored

अपराधियों का दुस्साहस, यात्री बस में बोला धावा की फायरिंग

एक यात्री का रुपयों से भरा बैग छीनकर चलते बने   गिरिडीह : हथियारबंद अपराधियों ने मंगलवार की शाम एक यात्री बस पर धावा बोलकर फायरिंग कर दहशत फैलाई और फिर एक यात्री का रुपयों से भरा बैग लेकर चलते बने। घटना गिरिडीह-जमुआ मार्ग के जगजगो की है। घटना को लेकर बताया जाता है कि

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 18, 2020 Mar 18 51 Views
Share

एक यात्री का रुपयों से भरा बैग छीनकर चलते बने

 

गिरिडीह : हथियारबंद अपराधियों ने मंगलवार की शाम एक यात्री बस पर धावा बोलकर फायरिंग कर दहशत फैलाई और फिर एक यात्री का रुपयों से भरा बैग लेकर चलते बने। घटना गिरिडीह-जमुआ मार्ग के जगजगो की है।

घटना को लेकर बताया जाता है कि शिव डीलक्स नामक बस जमुआ से गिरिडीह आ रही थी। इसी दौरान जगजगो मोड़ के पास मुंह में रुमाल बांधे युवक ने बस को रुकने का इशारा किया। वहीं अपने और साथी के भी आने की बात कही। फिर फौरन ही उसके दो साथी पहुंचे इसके बाद बस में फायरिंग कर एक यात्री से बैग छीनकर भाग निकला।

 

नशे में धुत्त थे बदमाश

बस में सवार यात्री मो. सरफराज ने बताया कि कुल 3 अपराधी थे और तीनों ही हथियार से लैस थे। बताया कि बस रुकते ही दो अपराधी बस में दाखिल हो गए जबकि तीसरा नीचे खिड़की के पास खड़ा था। मौके पर बदमाशों ने ब्राउन कलर का बैग किसके पास है उसे दे देने की मांग की और बैग तलाशने लगे। इसी बीच एक राउंड फायरिंग की और फिर एक यात्री के पास मौजूद बैग छीनकर भाग खड़े हुए। बताया कि युवक नशे में धुत्त लग रहे थे। इस दौरान फायरिंग की आवाज सुन एक महिला यात्री बेहोश हो गई।

MIDDLE
Sponsored

पूरे घटनाक्रम पर गौर करें तो सुनियोजित तरीके से अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने बस में सवार अन्य किसी यात्री से कोई सामान नहीं लिया। अपराधी केवल ब्राउन कलर की बैग को लेकर भागे हैं। अपराधियों के पास पूरा डिटेल था जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने जिस व्यक्ति से बैग छीना है संभवतः वह व्यवसायी या व्यवसायी कर्मी है। हालांकि कितने की लूट हुई है यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस ड्राइवर और खलासी से पूछताछ कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories