AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जिला टास्क फोर्स की टीम ने बालू घाट पर मारा छापा, अवैध रूप से बालू लोड 3 ट्रैक्टर जब्त

धंधेबाजों में हड़कंप गिरिडीह : अवैध रूप से बालू तस्करी के मामले में जिला टास्क फोर्स की टीम ने कार्रवाई की है। शुक्रवार की सुबह टास्क फोर्स की टीम मुफ्फसिल इलाके के झरियागादी पहुंची और वहां उसरी नदी पर बालू उठाव कर रहे 3 ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। हालांकि टीम के मौके पर पहुंचते


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

धंधेबाजों में हड़कंप

गिरिडीह : अवैध रूप से बालू तस्करी के मामले में जिला टास्क फोर्स की टीम ने कार्रवाई की है। शुक्रवार की सुबह टास्क फोर्स की टीम मुफ्फसिल इलाके के झरियागादी पहुंची और वहां उसरी नदी पर बालू उठाव कर रहे 3 ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। हालांकि टीम के मौके पर पहुंचते ही कई धंधेबाज मौके से ट्रैक्टर को भगा ले गए।

कार्रवाई के भय से अन्य घाटों से भी भागे धंधेबाज

इधर प्रशासन द्वारा की गई छापेमारी की सूचना अन्य धंधेबाजों को फौरन मिल गई और सभी घाटों से ट्रैक्टर गायब हो गए। बता दें कि बालू के इस अवैध धंधे में एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। जिले के कुछ सफेदपोश भी इस धंधे में पर्दे के पीछे से संचालन कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा कार्रवाई की फौरन सूचना इलाके में फैल जाती है और कुछ घंटे या एक से 2 दिन चोरी छिपे बालू का उठाव किया जाता है। इसके बाद पुनः बड़े पैमाने पर नदी घाटों से अवैध रूप से बालू का उठाव शुरू कर दिया जाता है।

इस बाबत जिला टास्क फोर्स टीम का नेतृत्व कर रहे एसडीएम विशालदीप खलखो ने बताया कि लगातार उसरी नदी से बालू उठाव की सूचना पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध रूप से बालू उठाव करने नहीं दिया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला खनन पदाधिकारी सतीश नायक, अंचलाधिकारी रविभूषण प्रसाद, माइनिंग इंस्पेक्टर अभिजीत मजूमदार, मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी दलबल के साथ मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories