TOP BANNER
Sponsored

गरीब कल्याण रोजगार अभियान को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में सोमवार को गरीब कल्याण रोजगार अभियान की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए दिए गए लक्ष्यों को ससमय पूर्ण करने का दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 20, 2020 Jul 20 50 Views
Share

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में सोमवार को गरीब कल्याण रोजगार अभियान की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए दिए गए लक्ष्यों को ससमय पूर्ण करने का दिशा-निर्देश दिया गया।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि गिरिडीह जिले के प्रवासी श्रमिकों को प्रथम प्राथमिकता देते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोजगार के साधनों तथा जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही जिले में चल रहे केंद्र सरकार द्वारा संचालित गरीब किसान कल्याण रोजगार योजना का साप्ताहिक समीक्षा कर पोर्टल पर सभी योजनाओं के कार्यों का अद्यतन एमआईएस एंट्री एवं फोटो अपलोड करते हुए लक्ष्य अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का दिशा-निर्देश दिया गया।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जल जीवन मिशन हर घर नल से जल के तहत किए जाने वाले कार्यो में तेजी लाते हुए दिए गए लक्ष्य को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 200 सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जाना है। इस अभियान के तहत सामुदायिक शौचालय के निर्माण के क्षेत्र में काम की उपलब्धता होगी एवं प्रवासी श्रमिकों को आजीविका उपार्जन के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही इस क्षेत्र में स्थायी सामुदायिक स्वच्छता परिसर के निर्माण को भी बढ़ावा मिलेगा। उपायुक्त ने सामुदायिक शौचालय से जुड़े कार्यो को जल्द से जल्द शुरू करते हुए उन्हें 31 जुलाई तक पूर्ण करने का निदेश दिया।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories