TOP BANNER
Sponsored

उपायुक्त ने किया मानसरोवर तालाब का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

गिरिडीह : शहर के बरवाडीह स्थित मानसरोवर तालाब का बुधवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने निरीक्षण किया। मौके पर साफ-सफाई व सौन्दर्यकर्ण के कार्य पर उन्होंने संतुष्टि जताते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस बाबत उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि तालाब का सौन्दर्यकर्ण करते हुए चारों तरफ घाट निर्माण करवाया जा रहा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 14, 2020 Oct 14 45 Views
Share

गिरिडीह : शहर के बरवाडीह स्थित मानसरोवर तालाब का बुधवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने निरीक्षण किया। मौके पर साफ-सफाई व सौन्दर्यकर्ण के कार्य पर उन्होंने संतुष्टि जताते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस बाबत उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि तालाब का सौन्दर्यकर्ण करते हुए चारों तरफ घाट निर्माण करवाया जा रहा है। ताकि लोग आराम से तालाब का इस्तेमाल कर सके। साथ आसपास में लोगों के टहलने आदि के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। वहीं केंद्रीय मानसरोवर समिति के सदस्यों द्वारा मौके पर लगे लाइट में कम रोशनी की शिकायत की गई। जिसपर उपायुक्त ने सुधार कर लाइट लगाने का आदेश दिया।

इधर केंद्रीय मानसरोवर समिति के अध्यक्ष बाबुल प्रसाद गुप्ता ने जिला प्रशासन और ख़ासकर उपायुक्त को तालाब के सौन्दर्यकर्ण करवाने के लिए समिति की ओर से धन्यवाद ज्ञापन किया। कहा कि तालाब गंदा न हो इसको लेकर समिति सदस्य विशेष ध्यान रखेंगे।

MIDDLE
Sponsored

बता दें कि इसी तालाब में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। अब दुर्गा पूजा निकट है ऐसे में तालाब के सौन्दर्यकर्ण होजाने पर स्थानीय लोगों में भी खुशी है।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के अलावे नगर निगम के प्रभारी उप आयुक्त रोहित कुमार, जेई, एई समेत निगम के अन्य पदाधिकारी, केंद्रीय मानसरोवर समिति के अध्यक्ष बाबुल प्रसाद गुप्ता, पूर्व पार्षद नवीन सिन्हा, चंद्रदेव यादव, सन्तोष कुमार आदि मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories