AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

खेत के किनारे पड़ा मिला युवक का शव, वज्रपात से मौत की आशंका

सरिया(गिरिडीह) : सरिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव के समीप खेत के किनारे एक युवक के शव को देखें जाने के बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सरिया पुलिस अवर निरीक्षक मुरली शाह व रामस्वरूप सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव के पास एक


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरिया(गिरिडीह) : सरिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव के समीप खेत के किनारे एक युवक के शव को देखें जाने के बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सरिया पुलिस अवर निरीक्षक मुरली शाह व रामस्वरूप सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

शव के पास एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन व वोटर कार्ड मिला है। कार्ड के अनुसार युवक हजारीबाग जिले के गोरहर थाना के कोल्हरिया का सुरेश कोल्ह है।

स्थानीय लोगों की मानें तो रविवार दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक जोरदार गरज चमक के साथ बारिश हुई है। सम्भवतः इस दौरान वज्रपात से उसकी मौत हुई हो। मृत शरीर में कोई खरोच आदि नहीं दिख रहा है। वह लाल रंग का शर्ट, नेवी ब्लू कलर का जीन्स व जूता मौजा पहना है। वहीं मास्क भी लगा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने किसी परिचित चंद्रकोल से मिलने कोल्हरिया गांव आया था। जिसके बाद वह मोबाइल में बात करते हुये पैदल वहां से लौट रहा था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इधर इस मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह वज्रपात से मौत ही प्रतीत होता है। घरवालों को सूचना भेजी जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories