AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गादी रेलवे लाइन पर मिला शव, पत्थर से कूच कर हत्या की आशंका

गिरिडीह : जिले भर में एक तरफ जहां लोग होली के रंग में सराबोर हो रहे हैं। वहीं बेंगाबाद थाना इलाके के सोनबाद स्थित न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के करीब गादी में सोमवार की सुबह रेल लाइन पर शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले भर में एक तरफ जहां लोग होली के रंग में सराबोर हो रहे हैं। वहीं बेंगाबाद थाना इलाके के सोनबाद स्थित न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के करीब गादी में सोमवार की सुबह रेल लाइन पर शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।

मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया समेत काफी संख्या में लोग मौके पर जुटे और पुलिस को भी इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना प्रभारी कमलेश पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दिया।

शव को देख कर प्रतीत हो रहा है कि पत्थर से कूच कर रेल लाइन पर शव को छोड़ दिया गया है। शव के पास एक चादर और लगभग साढ़े 5 सौ रुपया नगद पड़ा मिला है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी हुई है।

इधर, स्थानीय मुखिया ने बताया कि स्टेशन मास्टर के सूचना पर वो यहां पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक की पहचान नहीं को पा रही है।

थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। मजदूर का शव लग रहा है। अज्ञात लोगों ने पटरी पर लाकर पत्थर से कूच कर हत्या कर दी है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories