TOP BANNER
Sponsored

गावां में भी मिला 2 मजदूरों का शव, हत्या का आरोप

आक्रोश में किया गया सड़क जाम गावां : एक तरफ जहां तिसरी के ईंट भट्ठे में 2 मजदूर का शव मिला था। वहीं तिसरी के बगल गावां थाना इलाके के परसौनी में भी बंगला ईंट भट्ठा में दो मजदूरों का शव मिला है। शव मिलने की घटना से इलाके में सनसनी का माहौल है। वहीं

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 19, 2023 Mar 19 102 Views
Share

आक्रोश में किया गया सड़क जाम

गावां : एक तरफ जहां तिसरी के ईंट भट्ठे में 2 मजदूर का शव मिला था। वहीं तिसरी के बगल गावां थाना इलाके के परसौनी में भी बंगला ईंट भट्ठा में दो मजदूरों का शव मिला है। शव मिलने की घटना से इलाके में सनसनी का माहौल है। वहीं परिजनों के चीत्कार से माहौल पूरी तरह से गमगीन है। मृतकों में गावां थाना इलाके के हरला निवासी केसर राजवंशी का 27 वर्षीय पुत्र संजय राजवंशी और जमडार निवासी केलू मुर्मू का 30 वर्षीय पुत्र सुरेश मुर्मू है।

इलाके में हो रही है तरह तरह की चर्चाएं

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार दोनों परसौनी स्थित संजय यादव के ईंट भट्ठे में काम कर रहे थे। घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। कोई भट्ठा में आग लगाने के दौरान दम घुटने से मौत की बात कह रहा है तो कोई मजदूरों को जान मारकर भट्ठे में फेंकने की बात कह रहा है।

बगैर परिजनों को बुलाए शव को पोस्टमॉर्टम में भेजने का आरोप

घटना को लेकर मृतक के परिजन गंभीर आरोप लगा रहे हैं। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या कर शव को भट्ठे में फेंका गया है। वहीं इसकी सूचना भी काफी देर से उन्हें दी गई। बिना परिजन के पहुंचें थाना प्रभारी के द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।

MIDDLE
Sponsored

गावां-सतगावां मुख्य मार्ग को किया जाम

घटना को लेकर मृतक के परिजनों व ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मामले की जानकारी पर जिला परिषद सदस्य पवन चौधरी मौके पर पहुंचें। इस दौरान उन्होंने थाना जाकर प्रभारी से सवाल जवाब भी किया। वहीं आक्रोश में परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गावां-सतगावां मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए लोग न्याय की मांग करने लगे।

घटना की जानकारी पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दिया। वहीं फिर लोग थाना पहुंचें और उचित जांच का आश्वासन मिलने के बाद सड़क से जाम हटा लिया।

इधर मामले को लेकर डीएसपी संजय कुमार राणा ने बताया कि गावां में आग लगे भट्ठे के ऊपर सो रहे दो मजदूरों की मौत हुई है। संभावना है कि कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण दम घुठने से उन दोनों की मौत हुई होगी। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। साथ ही कहा कि एक मजदूर की शिनाख्त में देर होने के कारण उनके परिजन को समय और सूचना नहीं दिया जा सका और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गया। पुलिस इस मामले में कोई लापरवाही नहीं कर रही है। मृत मजदूरों के परिजनों से अगर किसी प्रकार का कोई लिखित शिकायत मिलेगी, तो उसपर कार्रवाई होगी। वैसे ईंट भट्ठा संचालक को चिन्हित कर उसपर कार्रवाई की जाएगी।

MIDDLE
Sponsored

संदेहास्पद हाल में मिला 2 मजदूर का शव, हत्या की आशंका

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories