AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ड्राइवर हत्या मामले का उद्द्भेदन, मुख्य सरगना समेत दो गिरफ्तार

गिरिडीह : बीते मंगलवार को बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पतरोडीह पुल के पास मिले शव मामले का पुलिस ने उद्द्भेदन कर लिया है। सोमवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शव बरामदगी के बाद छानबीन में मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिले के ग्राम लच्छुवार के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : बीते मंगलवार को बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पतरोडीह पुल के पास मिले शव मामले का पुलिस ने उद्द्भेदन कर लिया है। सोमवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शव बरामदगी के बाद छानबीन में मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिले के ग्राम लच्छुवार के अजय राम के रूप में की गई। परिजनों द्वारा बताया गया कि अजय लच्छुवार के ही नीरज सिंह का स्कोर्पियो चालक था। सोमवार को लच्छुवार से वह गाड़ी को भाड़े पर लेकर छोटकी खरगडीहा के लिए चला था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई की अपराधियों ने उसकी हत्या कर स्कोर्पियो को लूट लिया।

घटना के बाबत मृतक के पिता युगल राम के लिखित आवेदन पर बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 236/2020 दर्ज कर त्वरित अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

एसपी श्री रेणु ने बताया कि अनुसंधान में पता चला कि कांड में वाहन चोर गिरोह का हाथ है। इसके बाद जांच को आगे बढ़ाते हुए कांड में लुटे गए स्कोर्पियो के साथ मुख्य सरगना मो खुर्शीद अंसारी और उसके सहयोगी मो सुल्तान को पकड़ा गया। इन दोनों को गांडेय थाना क्षेत्र के मचियाडीह से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद मो खुर्शीद के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर एक अन्य चोरी का टोयटा वाहन भी बरामद किया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अपराधियों ने अपने अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी दी है। जिसके गिरफ्तारी को लेकर लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार मो खुर्शीद बिहार के जमुई का रहने वाला है। वहीं मो सुल्तान गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित झारियगादी का रहने वाला है। प्रेसवार्ता में एसडीपीओ अनिल सिंह के अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी भी शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories