TOP BANNER
Sponsored

दिनदहाड़े रुपयों से भरा थैला लेकर भागे थे अपराधी, मास्टमाइंड समेत 2 गिरफ्तार

घटना के 24 घंटे की अंदर पुलिस ने किया कांड का उद्द्भेदन गिरिडीह : हिरोडीह थाना क्षेत्र के धुरैता मोड़ स्थित धान के गोदाम से 2 लाख 73 रुपया लेकर भाग जाने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्द्भेदन कर लिया है। वहीं इस मामले में मास्टरमाइंड समेत एक अन्य को पुलिस

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 3, 2020 Nov 3 56 Views
Share

घटना के 24 घंटे की अंदर पुलिस ने किया कांड का उद्द्भेदन

गिरिडीह : हिरोडीह थाना क्षेत्र के धुरैता मोड़ स्थित धान के गोदाम से 2 लाख 73 रुपया लेकर भाग जाने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्द्भेदन कर लिया है। वहीं इस मामले में मास्टरमाइंड समेत एक अन्य को पुलिस ने दबोच लिया है। मंगलवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम करीब 4 बजे हिरोडीह थाना क्षेत्र के कारोडीह निवासी मुमताज अंसारी के द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि जमुआ स्थित एसबीआई शाखा से वे 2 लाख 73 हजार की निकासी कर धुरेता मोड़ स्थित अपने धान के गोदाम पहुंचे और यहां थैले में पैसा लटकाकर रख दिया। इसके बाद दोपहर 3 बजे एक लड़का वहां आया और उनसे बातचीत करने लगा।

तीन ने मिलकर दिया घटना को अंजाम

इसी बीच दो और लड़के पीछे की ओर से दुकान में आए और रुपया भरा थैला लेकर भाग गए। सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना में कांड संख्या 133/2020 दर्ज किया गया एवं अभिलंब जमुआ अंचल पुलिस निरीक्षक विनय कुमार राम के नेतृत्व में हीरोडीह थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी व बल के साथ छापेमारी टीम का गठन किया गया।

MIDDLE
Sponsored

बताया कि टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए धनवार, देवरी, जमुआ, नगर थाना, पचंबा थाना क्षेत्र में मानवीय एवं तकनीकी इनपुट के आधार पर लगातार छापेमारी की गई। इसी दौरान हीरोडीह थाना क्षेत्र के रेम्बा इलाके से राजा अंसारी को पकड़ा गया। इसके बाद उसके द्वारा दी गई जानकारी के बाद पचंबा थाना क्षेत्र के पहाड़ साइड स्थित धान के साइड से कांड का मास्टरमाइंड महफूज अंसारी को पकड़ लिया गया। दोनों आरोपी पचम्बा थाना क्षेत्र के बिशनपुर के रहने वाले हैं।

गिरफ्तारी के बाद मास्टरमाइंड महफूज अंसारी ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि 3 लोग मिलकर 2 लाख 64 हजार लेकर गोदाम से भागे थे। भागने के क्रम में साथी राजा अंसारी हड़बड़ी में वहीं छूट गया इसके बाद वह एक और साथी के साथ मोटरसाइकिल से भाग आया।

पहले भी जा चुके हैं जेल

महफूज अंसारी के निशानदेही पर पुलिस ने इसके घर से लूट के ₹8000 एवं तलाशी के दौरान पैकेट से 25 सौ रुपया बरामद किया है। पुलिस के समक्ष आरोपी ने बताया कि पहले मैंने पॉकेट खर्चा के रूप में ₹10500 रख लिया था एवं एक अन्य साथी को बोला था कि मामला शांत हो जाने के पश्चात बाद में बराबर बंटवारा कर लेंगे तब तक का पैसा तुम कहीं छुपा कर रख देना। आरोपी पूर्व में भी दो-तीन लूट एवं छिनतई के मामलों में जेल जा चुका है।

MIDDLE
Sponsored

एक अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी

एसपी श्री रेणु ने घटना के तुरंत उद्भेदन किये जाने पर टीम को शाबासी दी। साथ ही कहा कि एक अन्य अपराधी के गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

छापेमारी में ये थे शामिल

छापेमारी दल में जमुआ अंचल पुलिस निरीक्षक विनय कुमार राम, हिरोडीह थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय, परि पु अ नि हसनैन अंसारी, मोनू राम, स.अ. नि ओमप्रकाश सिंह, तकनीकी शाखा के जोधन महतो, राजेश गोप, पीताम्बर पांडेय शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories