TOP BANNER
Sponsored

लूटे गए ओमनी वाहन से अपराधियों ने अपहरण की घटना को दिया था अंजाम, 6 गिरफ्तार

गिरिडीह : जिले के देवरी थाना इलाके के चतरो निवासी डॉ. लक्ष्मण दास के पुत्र पवन दास के अपहरण के गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए 6 अपराधियों को दबोच लिया है. बता दें कि अपहरण की जानकारी होते ही एसपी दीपक कुमार शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया था और अलग-अलग टीम गठित

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 20, 2024 Jun 20 38 Views
Share

गिरिडीह : जिले के देवरी थाना इलाके के चतरो निवासी डॉ. लक्ष्मण दास के पुत्र पवन दास के अपहरण के गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए 6 अपराधियों को दबोच लिया है. बता दें कि अपहरण की जानकारी होते ही एसपी दीपक कुमार शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया था और अलग-अलग टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत पवन को सकुशल बरामद कर लिया था. वहीं इस मामले में पुलिस की टीम ने अपहरणकर्ताओं को भी दबोच लिया है. गुरुवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने 12 घंटे के अंदर अपहृत पवन को उसके बाइक के साथ बरामद कर लिया था. वहीं मामले की जांच करते हुए अपहरणकर्ताओं की पहचान कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं इन सभी के विरुद्ध कांड संख्या 134/24 दर्ज कर न्यायायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है.

 

पूर्व में अपराध को अंजाम दे चुके हैं अपराधी

एसपी श्री शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है. गिरफ्तार अपराधियों में जमुआ थाना इलाके के चचघरा का महेश कुमार वर्मा, पचम्बा थाना इलाके के जगपतारी का सद्दाम अंसारी, नवडीहा ओपी के बेरहाडीह का राज कुमार वर्मा, गावां थाना इलाके के मानपुर का मो मोजफ्फर, देवरी थाना इलाके के दुहियो का संजय पासवान और कोसोगोंदो दिघी का संजय राम शामिल है. बताया गया कि रुपयों के लालच में इनलोगों ने अपहरण की घटना को अंजाम दिया था.

 

देशी पिस्टल समेत अन्य सामान बरामद

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक लोडेड देशी पिस्टल, 3 जिन्दा गोली, अपहरण में प्रयुक्त मारुती ओमनी, 6 मोबाइल और अपहरण और रेकी में इस्तेमाल 3 बाइक को जब्त किया है.

MIDDLE
Sponsored

 

छापेमारी दल में ये थे शामिल

छापेमारी दल में खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह, जमुआ अंचल पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, गावां अंचल पुलिस निरीक्षक पास्कल टोप्पो, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, पचंबा थाना प्रभारी मंटू कुमार , मुफ्फसिल थाना पुलिस अवर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार पाल, देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साह, जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, नवडीहा ओपी प्रभारी दीपक कुमार, हिरोडीह थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल, लोकायनयनपुर थाना प्रभारी नीरज कुमार, धनवार थाना प्रभारी नंदू कुमार पाल, देवरी थाना पुलिस अवर निरीक्षक गणेश कुमार यादव, तकनिकी शाखा की टीम, सहायक आरक्षी विनय कुमार और सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे.

 

स्प्रिट लोड 2 वाहन को उत्पाद विभाग ने किया जब्त, चालक गिरफ्तार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories