TOP BANNER
Sponsored

स्प्रिट लोड 2 वाहन को उत्पाद विभाग ने किया जब्त, चालक गिरफ्तार

गिरिडीह : अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए स्प्रिट लोड 2 वाहन को जब्त किया है. उत्पाद विभाग द्वारा यह कार्रवाई बगोदर थाना अंतर्गत जीटी रोड में की गयी. इस मामले में दोनों वाहन के चालक को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 20, 2024 Jun 20 55 Views
Share

गिरिडीह : अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए स्प्रिट लोड 2 वाहन को जब्त किया है. उत्पाद विभाग द्वारा यह कार्रवाई बगोदर थाना अंतर्गत जीटी रोड में की गयी. इस मामले में दोनों वाहन के चालक को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

इस बाबत उत्पाद अवर निरीक्षक महेंद्र कुमार देवगम ने बताया कि उत्पाद अधीक्षक के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गयी है. बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि हजारीबाग जिले के बरही से कच्चा स्प्रिट लाकर गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिले में सप्लाई किया जा रहा है. सूचना पर जीटी रोड में टीम ने दो संदिग्ध वाहनों को रोक कर तलाशी लिया गया तो 40 लीटर का 75 गेलन स्प्रिट दोनों वाहनों से जब्त किया गया. इस दौरान चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि धंधे में संलिप्त लोगों के बारे में छानबीन की जा रही है. बताया कि इस धंधे में कई बड़े सफ़ेदपोश के शामिल होने की सूचना मिल रही है. छानबीन कर सभी के विरुद्घ अभियोग दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी.

 

छापेमारी दल में उत्पाद अवर निरीक्षक महेंद्र कुमार देवगम, मनीष कुमार,  हवलदार राम बच्चन प्रसाद,  अजय कुमार सिंह, भगवान राय, सुरेंद्र यादव, श्याम किशोर प्रसाद समेत सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories