TOP BANNER
Sponsored

अपराध : पारा शिक्षक ने की थी कैलीपहाड़ी जंगल में महिला की हत्या

एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी   गिरिडीह : बीतें 29 मई को घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र के कैलीपहाड़ी जंगल में संदेहास्पद स्थिति में महिला का शव मिलने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. महिला की हत्या अवैध संबंध का भंडाफोड़ होने के डर से गांव के ही एक पारा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 14, 2020 Jun 14 53 Views
Share

एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

 

गिरिडीह : बीतें 29 मई को घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र के कैलीपहाड़ी जंगल में संदेहास्पद स्थिति में महिला का शव मिलने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. महिला की हत्या अवैध संबंध का भंडाफोड़ होने के डर से गांव के ही एक पारा शिक्षक ने की थी. पुलिसिया अनुसंधान में ये बातें सामने आई है. वहीं पुलिस ने आरोपी पारा शिक्षक अजहर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है.

गौरतलब है कि कैलीपहाड़ी गांव के अब्दुल राउफ की 50 वर्षीय पत्नी नूरजहां खातून का शव संदेहास्पद स्थिति में उसके घर से महज पांच सौ मीटर दूर जंगल में खोदे गए ट्रेंच में मिला था. मृतका के पुत्र मिराजुद्दीन के आवेदन पर पुलिस कांड संख्या 128/2020 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी.

 

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकारा जुर्म

 

रविवार को एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एसपी सुरेन्द्र झा के निर्देश पर उनके नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की गई. जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा मृतका के मोबाइल का सीडीआर एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कैलीपहाड़ी गांव के रहने वाले असगर अंसारी के पुत्र अजहर अंसारी को पकड़ा गया. पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की.

MIDDLE
Sponsored

आरोपी अजहर ने बताया कि नूरजहां अपने और अपनी बहू रूबी परवीन के संबंध में गलत आरोप लगाते हुए वर्षो से उसे ब्लैकमेल कर बार-बार पैसा व सामान की मांग करती थी. मना करने पर समाज में जलील तथा केस-मुकदमा में फंसा कर नौकरी और इज्जत बर्बाद करने की धमकी देती थी. इस कारण वह स्वयं या नूरजहां में से किसी एक के ही जीवित रहने की बात सोचने लगा.

 

बहाने से बुलाकर दिया घटना को अंजाम

 

घटना के दिन नूरजहां ने उसे पहले मैसेज भेजी. जिसके बाद कॉल करने पर वो पांच हजार रुपये की मांग करने लगी. इसके बाद उसने नूरजहां को पैसा देने के बहाने बुलाकर समझाने का प्रयास किया. पैसा नहीं देने पर वह उठकर गुस्से में गांव की ओर जाने लगी. तभी ट्रेंच में उतरते ही उसने उसे पकड़कर ट्रेंच में पटक दिया, फिर उसकी साड़ी के पल्लू से गला दबा कर हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपना नंबर डिलीट कर महिला का मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया. वहां से चल दिया.

 

इनका रहा योगदान

 

हत्याकांड के खुलासे में ओपी प्रभारी रवींद्र कुमार पांडेय, पीएसआइ प्रशांत कुमार, अभिषेक कुमार, मिथिलेश कुमार आदि का योगदान रहा.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories