TOP BANNER
Sponsored

क्रेटा और टैंकर में जोरदार भिड़त, टक्कर के बाद घर में जा घुसे दोनों वाहन

तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल गिरिडीह : जिले के जमुआ – खोरीमहुआ मुख्य मार्ग के हिरोडीह थाना क्षेत्र स्थित कोदम्बरी चौक पर सोमवार की रात भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जमुआ से खोरीमहुआ की ओर जा रहे तेल लोड टैंकर और जमुआ की ओर से आ रहे क्रेटा वाहन

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 25, 2024 Jun 25 62 Views
Share

तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल

गिरिडीह : जिले के जमुआ – खोरीमहुआ मुख्य मार्ग के हिरोडीह थाना क्षेत्र स्थित कोदम्बरी चौक पर सोमवार की रात भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जमुआ से खोरीमहुआ की ओर जा रहे तेल लोड टैंकर और जमुआ की ओर से आ रहे क्रेटा वाहन में जोरदार टक्कर हो गई । टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे स्थित घर में जा टकराए। इस दौरान में घर पर मौजूद एक बेल की मौके पर मौत हो गई जबकि टैंकर का ड्राइवर और खलासी व क्रेटा का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घर में बंधा एक बेल भी घायल है। घटना की सूचना पर हिरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को इलाज के लिए जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

 

बताया जाता है कि दोनों ही वाहन काफी रफ्तार में थे। इसी दौरान क्रेटा चालक को झपकी आ गई और वाहन अनियंत्रित होकर दूसरे साइड में चली गई इसी दौरान सामने से आ रहे टैंकर से जबरदस्त टक्कर हो गई और टैंकर पांडेयडीह उप मुखिया राजेंद्र वर्मा के घर के पिलर से टकरा गई । वहीं क्रेटा वाहन उनके पड़ोसी रूपनारायण वर्मा के घर में जाकर टकरा गया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। बता दें कि टक्कर के बाद क्रेटा वाहन का एयर बैग खुल गया वरना ड्राइवर की जान जा सकती थी। हालांकि गंभीर स्थिती में सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories