TOP BANNER
Sponsored

साइबर अपराधियों पर नकेल, आधा दर्जन शातिर फिर गिरफ्तार

5 महीने में 212 शातिर भेजे जा चुके हैं हवालात गिरिडीह : साइबर अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी है. पुलिस के द्वारा फिर 6 साइबर अपराधियों को पकड़ा गया है. इन सभी की गिरफ़्तारी अलग-अलग स्थानों से की गयी है. बताया गया कि प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से मिली सूचना के बाद एसपी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 3, 2024 Mar 3 63 Views
Share

5 महीने में 212 शातिर भेजे जा चुके हैं हवालात

गिरिडीह : साइबर अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी है. पुलिस के द्वारा फिर 6 साइबर अपराधियों को पकड़ा गया है. इन सभी की गिरफ़्तारी अलग-अलग स्थानों से की गयी है. बताया गया कि प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से मिली सूचना के बाद एसपी दीपक कुमार शर्मा ने डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. जिसके बाद टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 06 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बताया गया कि बिरनी थाना इलाके के बरमसिया समेत अन्य स्थानों से इन शातिरों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि इनलोगों ने अपने एक सहयोगी के बारे में पुलिस को जानकारी दी है जिसे नामजद करते हुए पुलिस की टीम उसके गिरफ़्तारी में जुटी हुई है.

 

ये शातिर हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए साइबर शातिरों में तिसरी थाना इलाके के गादी का कुंदन कुमार, मुकेश कुमार यादव, लक्ष्मीपुर का लोकेश कुमार, गाछी का पिंकेश कुमार, भंडारी का जयमंगल यादव और हिरोडीह थाना क्षेत्र के पिंडरसोत का चंद्रकांत श्रीवास्तव है.

 

फर्जी खातों में मंगाया जाता था ठगी का रुपया

इन सभी के पास से पुलिस ने 9 मोबाइल, 17 सिम कार्ड, 16 एटीएम, 08 आधार कार्ड, 06 पेनकार्ड, 02 बाइक, 19 हजार नगद बरामद किया है. पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि ये फर्जी खाता का प्रयोग करके ठगी के पैसों को मंगाते थे एवं इसकी निकासी करते थे.

MIDDLE
Sponsored

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories