AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, किया गया मॉक ड्रिल

उपायुक्त ने किया कोविड सेंटर का निरीक्षण गिरिडीह : देश में एक बार फिर कोरोना ने डराना शुरू कर दिया है. वहीं बढ़ते मामलों को देखते राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर गिरिडीह स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस लिया है. कोविड सेंटरों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है. वहीं शनिवार को बरहमोरिया स्थित


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उपायुक्त ने किया कोविड सेंटर का निरीक्षण

गिरिडीह : देश में एक बार फिर कोरोना ने डराना शुरू कर दिया है. वहीं बढ़ते मामलों को देखते राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर गिरिडीह स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस लिया है. कोविड सेंटरों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है. वहीं शनिवार को बरहमोरिया स्थित कोविड सेंटर और सदर अस्पताल का उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने तैयार हो रहे आरटीपीसीआर लैब, पीसीए प्लांट, वार्ड, कोविड जांच केंद्र, समेत अन्य संसाधनों का निरीक्षण किया. साथ ही सिविल सर्जन शिव प्रसाद मिश्रा को सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया.

मौके पर स्वास्थ्य महकमा की ओर उपायुक्त को मॉक ड्रिल कर दिखाया गया. इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने दिखाया कि कोविड मरीज मिलने पर कैसे उसे पीपीइ किट पहन कर एम्बुलेंस से सेंटर लाया जाएगा और फिर जांच कर उन्हें जरुरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस बाबत उपायुक्त श्री लकड़ा ने कहा कि कोविड के केसों में इजाफा देखते हुए व्यवस्थाओं का मुआयना किया गया. अगर कोरोना के मामले आते हैं तो उसके लिए पर्याप्त तैयारी की गयी है. साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories