TOP BANNER
Sponsored

तड़ीपार रहने के आदेश के बावजूद घर में था भाजपा नेता सह पूर्व वार्ड पार्षद शिवम आजाद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरिडीह : जिला बदर रहने के आदेश के बावजूद घर में रह रहे भाजपा नेता सह पूर्व वार्ड पार्षद शिवम आजाद को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तड़ीपार शिवम श्रीवास्तव उर्फ़ शिवम आजाद 3 दिन से अपने बक्शीडीह स्थित आवास में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 1, 2023 Apr 1 53 Views
Share

गिरिडीह : जिला बदर रहने के आदेश के बावजूद घर में रह रहे भाजपा नेता सह पूर्व वार्ड पार्षद शिवम आजाद को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तड़ीपार शिवम श्रीवास्तव उर्फ़ शिवम आजाद 3 दिन से अपने बक्शीडीह स्थित आवास में है. सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी दलबल के साथ बक्शीडीह पहुंचे और उसे पकड़ने का प्रयास किया. हालांकि इस दौरान शिवम आजाद ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मुस्तेदी दिखाते हुए उसे खदेड़ कर दबोच लिया. इस दौरान उसके पैर में चोट भी लगी. जिसके बाद पुलिस उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंची.

वहीं गिरफ्तारी की सूचना पर उसके गुर्गे भी सदर अस्पताल पहुंच गए. इस दौरान फोटो ले रहे मीडिया कर्मियों को फोटो लेने से मना करने लगे. लेकिन मौके पर मौजूद थाना प्रभारी ने गुर्गों को जमकर फटकार लगायी. जिसके बाद गुर्गे मौके से खिसक निकले.

गौरतलब है कि शिवम आजाद पर एक या दो नहीं एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अदालत के द्वारा उसे 6 महीनों के लिए जिला बदर किया गया था. इसके बावजूद वह गिरिडीह आना जाना कर रहा था. मगर इस बार पुलिस ने उसे क्राइम कंट्रोल एक्ट के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

MIDDLE
Sponsored

 

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories