TOP BANNER
Sponsored

बाबा भोलेनाथ के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी संग की पूजा-अर्चना

देवघर: श्रावणी मेला शुरू होने से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ देवघर बाबा मंदिर पहुंचे. बाबा बैद्यनाथ मंदिर, देवघर में बाबा भोलेनाथ के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन संग वैदिक मंत्रोचार और हर-हर महादेव के जयकारे के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 20, 2024 Jul 20 78 Views
Share

देवघर: श्रावणी मेला शुरू होने से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ देवघर बाबा मंदिर पहुंचे. बाबा बैद्यनाथ मंदिर, देवघर में बाबा भोलेनाथ के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन संग वैदिक मंत्रोचार और हर-हर महादेव के जयकारे के बीच बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. साथ ही विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, अमन, चैन, सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर देवघर के उपायुक्त विशाल सागर ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान किया. दोनों ने पूजा-अर्चना के बाद पुजारियों से आशीर्वाद भी लिया. इससे पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देवघर बाबा मंदिर पहुंचे, जहां पुजारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. गर्भगृह में जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी के साथ बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शिव ही संसार को चलाते हैं और वे इस शिवधाम में कई बार आ चुके हैं और आगे भी आते रहेंगे.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज देवघर बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद देवघर परिसदन पहुंचे जहां वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे. वहीं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर श्रावणी मेला की समीक्षा भी करेंगे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories