TOP BANNER
Sponsored

ऑटो पलटने से गयी बच्ची की जान, दादा और मां को भी गंभीर चोट

गावां : प्रखंड के पिहरा ढाब पथ के खरेडा मोड़ के पास मंगलवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं बच्ची की मां और दादा ज़ख्मी हो गए। घटना की जानकारी लोगों को बुधवार की सुबह हुई। जब परिजन बच्ची के शव को लेकर थाना पहुंचे और

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 16, 2020 Sep 16 35 Views
Share

गावां : प्रखंड के पिहरा ढाब पथ के खरेडा मोड़ के पास मंगलवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं बच्ची की मां और दादा ज़ख्मी हो गए।

घटना की जानकारी लोगों को बुधवार की सुबह हुई। जब परिजन बच्ची के शव को लेकर थाना पहुंचे और ऑटो चालक के विरुद्ध आवेदन दिया।

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह गदर पंचायत के मनीमहडर निवासी छोटू मियां बहु अनवरी खातून के साथ बुखार पीड़ित पौती सायमा परवीन का इलाज करवाकर तिलैया से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान खेरडा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में सभी को बेहतर इलाज के लिए तिलैया ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने सायमा को मृत घोषित कर दिया।

MIDDLE
Sponsored

वहीं छोटू मियां का बायां पैर व हाथ और बहु अनवरी खातून का हाथ फ्रेक्चर हो गया है। जिसका इलाज करवाया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा ने बताया कि मृतक बच्ची की मां के आवेदन पर कांड संख्या 139/20 दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories