TOP BANNER
Sponsored

मुख्यमंत्री ने तंगहाली की जिंदगी जी रहे एक व्यक्ति को प्रदान किया रिक्शा

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में तंगहाली की जिंदगी जी रहे राजकुमार रविदास को अपने हाथों से रिक्शा, नकद रुपए और मास्क प्रदान किया. मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों और जरुरतमंदों के प्रति संवेदनशील है. इस तरह का कोई भी मामला सामने आता है तो उसपर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 10, 2020 May 10 59 Views
Share

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में तंगहाली की जिंदगी जी रहे राजकुमार रविदास को अपने हाथों से रिक्शा, नकद रुपए और मास्क प्रदान किया.

मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों और जरुरतमंदों के प्रति संवेदनशील है. इस तरह का कोई भी मामला सामने आता है तो उसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए सहायता उपलब्ध कराई जाती है. श्री सोरेन ने रिक्शा मालिक का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह उसके जीने का सहारा बनेगा औऱ इससे होने वाली कमाई से अपना घर-परिवार चला सकेगा.

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि हेमन्त सरकार गरीबों औऱ जरुरतमंदों की सेवा लगातार करती आ रही है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जनमानस से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दें. ऐसे मामलों में सरकार तत्काल संज्ञान लेते हुए जरुरतमंदों को मदद पहुंचाने का काम करेगी.

MIDDLE
Sponsored

ये था मामला

गौरतलब है कि रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज के पास रहने वाले राजकुमार रविदास का रिक्शा कुछ दिनों पहले चोरी हो गया था. ऐसे में वह कबाड़ी का काम कर किसी तरह परिवार चला रहा था. लेकिन, लॉकडाउन में उसके पास कमाने-खाने का कोई जरिया नहीं था. पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के पास राजकुमार रविदास का मामला आया तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपने स्तर पर नए रिक्शा की व्यवस्था की। जिसे आज मुख्यमंत्री के द्वारा उसे सौंपा गया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories