TOP BANNER
Sponsored

मवेशी चोरी के आरोप में एक को पीड़ित परिवार ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र स्थित नगीना सिंह रोड में बीते दिनों दो मवेशियों की चोरी के बाद जहां शिकायत के बाद भी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई। वहीं एक बार फिर चोरी के नियत से पहुंचे युवक को भुक्तभोगी परिवार ने पकड़ लिया है। इस बाबत मवेशी मालिक राहुलकांत यादव ने नगर थाना

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 10, 2020 Oct 10 64 Views
Share

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र स्थित नगीना सिंह रोड में बीते दिनों दो मवेशियों की चोरी के बाद जहां शिकायत के बाद भी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई। वहीं एक बार फिर चोरी के नियत से पहुंचे युवक को भुक्तभोगी परिवार ने पकड़ लिया है। इस बाबत मवेशी मालिक राहुलकांत यादव ने नगर थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में राहुलकांत यादव ने बताया कि पिछले दिनों दो बार उनकी गाय चोरी हो चुकी है। इसका उन्होंने लिखित शिकायत भी किया था। एक बार फिर शुक्रवार की रात में चोरों ने खटाल पहुंच गाय चुराने का प्रयास किया लेकिन उस वक्त वे लोग नहीं पकड़े जा सके। इसके बाद अहले सुबह तीन आदमी खटाल से गाय को खोल ले जा रहे थे। इसी दौरान मां की नजर चोरों पर पड़ी और फिर मां ने जगाया तो यह लोग पीछा कर एक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने चोरी की बात स्वीकार की है। भुक्तभोगी राहुलकांत यादव ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पकड़ा गया युवक शहरी क्षेत्र के बीबीसी रोड आजाद नगर का शेरू बताया जा रहा है। फिलहाल हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि ये सभी पहले से एक गाय को कहीं से लेकर आए थे। हो न हो वो चोरी कर ही ला रहे थे। इस दौरान एक अपाची बाइक और एक दूसरी गाय भी मिली है।

MIDDLE
Sponsored

शिकायत पर नगर थाना के एस के राम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज को देखा। कहा कि अनुसन्धान किया जा रहा है। जांचोपरांत वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories