AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

खाद्य सामग्री का पास लगाकर की जा रही थी मवेशी तस्करी, दुर्घटना के बाद हुआ खुलासा

घटना में 5 मवेशियों की मौत गिरिडीह : कंटेनर में गया (बिहार) बाजार समिति के साथ-साथ आलू, प्याज और फल परिवहन का पास लगाकर मवेशी तस्करी करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग के तोरियामो में पहिया खुल जाने के बाद कंटेनर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। मामले की


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घटना में 5 मवेशियों की मौत

गिरिडीह : कंटेनर में गया (बिहार) बाजार समिति के साथ-साथ आलू, प्याज और फल परिवहन का पास लगाकर मवेशी तस्करी करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग के तोरियामो में पहिया खुल जाने के बाद कंटेनर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। मामले की जानकारी मिलते ही जमुआ पुलिस मौके पर पहुंची और तब जाकर तस्करी का धंधा उजागर हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कंटेनर में अवैध रूप से 25 मवेशियों को लादकर कोलकाता ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में वाहन में लदे 5 मवेशियों की मौत हो गई। जबकि अन्य 20 मवेशियों को भी चोट पहुंची है। घटना के बाद कारोबारी व कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस को धूल झोंकने के लिए उपर लाद दिया था प्याज

तस्करों ने पुलिस की नज़र से बचने के लिए पूरा इंतेजाम कर रखा था। कंटेनर में जहां नीचे मवेशियों को तो उसके ऊपर प्याज का बोरा रखा गया था,ताकि किसी को कुछ पता न लग सके। मामले की सूचना पर सहायक अवर निरीक्षक नरेश यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 5 मवेशियों की मौत हो चुकी है। वहीं अन्य मवेशियों को गौशाला भेजा जा रहा है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories